City News Uttar Pradesh
योगी सरकार की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 जून को : 70,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 जून को : 70,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी

 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल की शुरुआत में हुई इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। सरकार का दावा है कि तब हुईं दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (भूमि पूजन समारोह) में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक से प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून में तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसमें 70 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी है।

इस सेरेमनी में 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 1500 परियोजनाओं को शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शीर्ष अफसरों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि पिछले यूपी इन्वेस्टर समिट में 4.68 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए थे। इनमें से 3 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव आज धरातल पर साकार हो रहे हैं।

योगी सरकार की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 जून को : 70,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी
Yogi government’s third ground breaking ceremony on June 3: Preparations to take projects worth more than 70,000 crores on the ground

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 वर्ष में यूपी औद्योगिक निवेश के श्रेष्ठतम गंतव्य के रूप में उभरा है। कारोबारी सुगमता में 2017 तक 14वें स्थान पर रहने वाला यूपी आज दूसरे पायदान पर है। अब इस रैंकिंग में प्रथम आने के लक्ष्य के साथ ‘टीम यूपी’ को काम करना होगा। तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाली होगी।

– प्रमुख परियोजनाएं

नोएडा में प्रस्तावित अडानी समूह की 4900 करोड़ और हिरानंदानी समूह के 9100 करोड़ के निवेश वाले दो डाटा सेंटर।
माइक्रोसॉफ्ट की 2100 करोड़ के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर, मिर्जापुर में डालमिया ग्रुप के 600 करोड़ की सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, हमीरपुर में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड का डिटर्जेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट। अब तक की स्थिति के मुताबिक करीब 21,000 करोड़ निवेश राशि की परियोजनाएं केवल आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन समाधान दिवस को बना रहीं सार्थक : फरियादी हो रहें हैं खुश

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: स्वच्छ रहेगा बांदा, तभी स्वस्थ होगा, चलाया अभियान

City News Uttar Pradesh

Petrol Diesel Price Today : महंगाई की मार झेल रही जनता को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता

City News Uttar Pradesh

सड़क पर दौड़ती डस्टर कार अचानक बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर हुई खाक

चित्रकूट : तुलसी जयंती पर जन्म स्थली राजापुर आ सकते हैं सीएम याेगी, वाल्मीकि आश्रम के महंत ने दी जानकारी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़