City News Uttar Pradesh
नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब का अति नशा बवाले जान बन गया। शराबी बेटे के पथराव से पिता की हत्या हो गई। मृतक के बड़े बेटे ने हमलावर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार
Intoxication turned life, father was murdered: son arrested

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी कमलेश तिवारी (60) सोमवार की रात अपने घर में था। तभी उसका मंझला पुत्र सोनू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर आया और उत्पात मचाने लगा। इस पर पिता और बड़े भाई ने उसे चारपाई से बांध दिया। कुछ देर बाद पिता ने उसे चारपाई से खोल दिया।

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार
Intoxication turned life, father was murdered: son arrested

इसके बाद सोनू छत पर चढ़ गया और ऊपर से ईंटों को आंगन में फेंकने लगा। तभी एक ईंट पिता कमलेश के सिर में जा लगी। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बड़े पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि छोटा भाई सोनू शराब का आदी है। शराब पीकर आए दिन घर में लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी के चलते वह सोमवार की रात भी शराब पीकर आया और घर में हंगामा कर रहा था। परिणाम पिता की मौत के रूप में सामने आया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम एवं एसपी द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण: व्यवस्थायें दुरुस्त करने का निर्देश

City News Uttar Pradesh

बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk

अंकित गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण : बोले लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

ब्रेकिंग न्यूज़