25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू माफिया की जुर्रत : केन की बदनाम मरौली खदान में अवैध खनन बोल रहा "बम-बम"
उत्तर प्रदेश

बालू माफिया की जुर्रत : केन की बदनाम मरौली खदान में अवैध खनन बोल रहा “बम-बम”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बदनाम मरौली की बालू खदानों में अभी प्रशासन स्तर पर खनन बंद होने के बावजूद भी “अवैध खनन की बम -बम” हो रही है। खनिज विभाग ने शिकंजा कसने की कवायद की है। नदियों किनारे रात में निगरानी शुरू कर दी है।

खनिज विभाग नें सहायक केन नदी में अवैध खनन कर निकाली गई मौरंग से भरी ओवरलोड ट्राली भी पकड़ी। मटौंध थाने में चालक, संचालक व उसके भाई पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया। पुलिस वाहन मालिक और खनन करने वाले माफिया की भी तलाश कर रही है।

बालू माफिया की जुर्रत : केन की बदनाम मरौली खदान में अवैध खनन बोल रहा "बम-बम"
Dare of sand mafia: Illegal mining in Ken’s infamous Maroli mine saying “Bum-Bum”

खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार के निर्देश पर विभाग के कर्मियों नें क्षेत्र में अवैध खनन कर ले जा रहे वाहनों की जांच की। केन नदी से ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग चोरी करके कुछ लोग बेचने जा रहे हैं। बंद चल रही मरौली खदान से माफिया अवैध खनन करा रहा था।
बता दें केन नदी में मौरंग का खनन बंद चल रहा है। मटौंध थाने के एसआइ आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को जेल भेजा गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष की हुंकार : बूथ की मजबूती चुनाव में जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने सीधी भर्ती से संबंधित प्रस्ताव 31 मई तक भेजने के दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में जाने का आदेश

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें

City News Uttar Pradesh

सराहनीय कार्यक्रम : माहेश्वरी देवी बाल समाज के कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण में उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

यूपी : मानवता हुई शर्मसार, कोरोना से पिता-पुत्र की मौत देख पड़ोसियों ने बंद कर ली खिड़कियां, छह घंटे तक दरवाजे पर पड़ा रहा शव …

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें “सावन माह” का रचा इतिहास: गदगद हुए शहरवासी

ब्रेकिंग न्यूज़