26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
धान के खेत में शराब पार्टी : सुबह खेत में लाश मिलने से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

धान के खेत में शराब पार्टी : सुबह खेत में लाश मिलने से मचा हड़कंप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धान की बेड़ की रखवाली करने गए किसान का शराब पार्टी के बाद खेत में संदिग्ध हालत में क्षत-विक्षत शव मिला। परिजन व ग्रामीण धारदार हाथियार से हत्याकर नोटों की गड्डियां ले जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जंगली जानवर के हमले से घटना हुई है। डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल के साक्ष्य संकलित किये। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

धान के खेत में शराब पार्टी : सुबह खेत में लाश मिलने से मचा हड़कंप
Liquor party in paddy field: There was a stir after the dead body was found in the field in the morning

देहात कोतवाली के ग्राम जारी निवासी वृद्ध किसान किशना प्रजापति शुक्रवार सुबह धान की बेड़ की रखवाली करने खेत गया था। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा । मंझला बेटा शिवविलास खेत गया तो उसे पिता का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसने अन्य परिजन व पुलिस को घटना की सूचना दी।

धान के खेत में शराब पार्टी : सुबह खेत में लाश मिलने से मचा हड़कंप
Liquor party in paddy field: There was a stir after the dead body was found in the field in the morning

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने शव की स्थिति देखने के बाद लोगों से पूछताछ की। छोटे पुत्र राममिलन ने बताया कि दोपहर में नाती अजय उन्हें खाना देने खेत गया था। जहां वह मेड़ पर बैठकर गांव के तीन लोगों के साथ शराब पी रहे थे। इस पर नाती ने उन्हें ज्यादा शराब पिलाने से मना किया था। उन्हें घर चलने को कहा। वह साथ में घर लौटा।


बाद में दोबारा खेत जाने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। नाती ने खेत में उनके जेब में पांच सौ व दो सौ रुपये की गड़डी देखी थी। जो कि घटना के बाद नहीं मिली। दाहिने हाथ व पैर के कूल्हे का मांस गायब मिला। होंठ व शरीर में अन्य कई जगह चोट के निशान मिले हैं।शंका जताई की किसी ने रुपयों को छीनने के उद्देश्य से हत्या की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विवि बना न्याय की कब्रगाह: राजभवन के आदेश की उड़ी धज्जियां, शोषण के आरोपी को इनाम !

आयुक्त आर.पी सिंह करेंगे भागीरथ तपस्या: श्वेत क्रांति की तभी उनकी पूरी होगी इच्छा

City News Uttar Pradesh

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को प्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

चौदह घंटे बिजली गुल होने से जनता में उबाल: किया हंगामा

विधायक प्रकाश रंगोत्सव में हुये सराबोर: कहा होली प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

आयुक्त और डीएम एलर्ट : मण्डल के जिलों में नतमस्तक होगी तीसरी लहर ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़