City News Uttar Pradesh
विधानपरिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक को अधिकांश जिला स्तरीय अधिकारियों नें तवज्जो नहीं दिया। हाजिरी नहीं बजाई। इस पर समिति नें नाराजगी जताई। स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिये। यह बैठक सर्किट हाउसमें हुई। समिति के सभापति विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक नें अध्यक्षता की।

विधानपरिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब
The department heads did not pay attention to the committee of the Legislative Council: clarification summoned

बैठक की शुरुवात में विभागाध्यक्षों की उपस्थिति जांची गई तो समिति हैरान रह गई की विभागाध्यक्ष न आकर उनका प्रतिनिधित्व सेकेंड एवं थर्ड लाईन के अधिकारी कर रहें हैं। सभापति नें डीएम दुर्गा नागपाल को अनुपस्थित विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।बैठक में सभापति नें इस बात पर जोर दिया की अधिकारी गण जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर शिष्टाचार एवं समन्वय बनायें। उनके पत्रों पर समय से कार्रवाई करें। साथ ही निरंतर विकास एवं अन्य कार्यक्रमों की सूचना आवश्यक रूप से उपलब्ध कराए।

विधानपरिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब
The department heads did not pay attention to the committee of the Legislative Council: clarification summoned

बैठक में समिति द्वारा विधान परिषद समितियों के प्रश्नों का विधान परिषद को समय से सूचनाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिये गये। यह भी कहा की जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के अधिकारियों की प्रतिमाह बैठक हो और उनके सुझाव भी आमंत्रित किए जाए l सांसद एवं विधायकों से प्राप्त होने वाले पत्रों के संबंध में प्रत्येक विभाग में अलग रजिस्टर तैयार हो। उनका निस्तारण समय से करें। अधिकारियों के पास उनके मोबाइल नंबर सहित आवश्यक सूचना उपलब्ध रहें l विधान परिषद समिति नें सरकार की सारी प्रमुख योजनाओं की स्थितियों की भी फौरी तौर पर जानकारी ली।

विधानपरिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब
The department heads did not pay attention to the committee of the Legislative Council: clarification summoned

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। बैठक में विधायक प्रकाश दिवेदी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की ‘सियासत’ में अंकित का ‘भीगा-भीगा’ सा अंदाज: विरोधी भी बोले यही है ‘परिपक्व राजनीति’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !

City News Uttar Pradesh

Banda : चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधायक तिंदवारी ने विकास पुस्तिका का किया विमोचन …

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शुरू किया हरियाली मिशन: पौधारोपण से शहर को बनाएंगे हरित

बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल

City News Uttar Pradesh

योगी का खजाना बेहाल : खनन माफिया खुद मालामाल और राजस्व को दिखा रहे ठेंगा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़