25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दुल्हन के भाई पर दबंग ने तमंचे से झोंका फायर, पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

दुल्हन के भाई पर दबंग ने तमंचे से झोंका फायर, पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलौसा गांव में शादी समारोह के बाद दुल्हन की विदाई के समय दुल्हन के भाई पर दबंग ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे दुल्हन का भाई बाल-बाल बच गया, जिससे परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम बनाकर दोनों अभियुक्तों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है, बताया गया है कि दुल्हन के परिजनों के द्वारा वर्ष 2016 में अभियुक्त के खिलाफ संगीन धाराओं में पास्को एक्ट सहित मामला दर्ज करवाया था, हो सकता है उसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देना चाहता था।

दुल्हन के भाई पर दबंग ने तमंचे से झोंका फायर, पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Dabang fire on the brother of the bride, the police arrested the accused

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले केदार गर्ग के यहां बेटी की शादी 16 अप्रैल को थी, और आज विदाई हो रही थी, तभी चित्रकूट जनपद के कुचैली गांव के रहने वाले देवनारायण पुत्र अर्जुन अपने साथी प्रमोद तिवारी पुत्र प्रदुम तिवारी निवासी अछरील थाना कमासिन के साथ पहुंचा, और घर में घुसकर मारपीट किया, विरोध करने पर अभियुक्त देवनारायण द्वारा दुल्हन के भाई ललित गर्ग के ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। तभी ललित के ऊपर से गोली निकल गई और बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक पता चला कि वर्ष 2016 में अभियुक्त के खिलाफ दुल्हन के परिजनों के द्वारा धारा 663, 366, 376 (1) , व 4 पास्को एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी की रंजिश को लेकर तिलौसा गाँव में आज अपने साथी के साथ आकर घटना को अंजाम देना चाहता था।

तभी सूचना मिलते ही कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह के द्वारा टीम बनाकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कमासिन थाना में दोनों के खिलाफ तीन बटे 25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक ईश्वरचंद्र कांस्टेबल महेश कुमार उत्तम कुमार महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के “शिक्षक अलीबाबा के रोल” में, 18 विद्यालयों में “बोलेंगे खुल जा सिम -सिम”

City News Uttar Pradesh

मंडल कारागार में रहस्यमयी मौत: फंदे से लटका मिला बंदी, जेल प्रशासन पर सवालों की बौछार !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने की हिदायत …

City News Uttar Pradesh

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या …

डीएम आनंद का अभियान : कूपोसितों को मिलेगा भोजन का”आनंद”

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दिया प्रशिक्षण : बोले भाजपा का आधार मूल्य एवं विचार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़