27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में हैवानियत की ऐसी खबर आई है जो दरिंदगी की पराकाष्ठा लांघ गई और इंसानियत शर्मसार। पड़ोसी नें पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। और आंगन में रखे धान के पुवाल के ढेर में शव को छिपा दिया। पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


इस सनसनीखेज घटना का खुलासाआज सोमवार की सुबह हुआ। मर्का थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की अबोध बच्ची के साथ दुराचार कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक बताया गया है। उसके आंगन से ही बच्ची का शव भी बरामद हुआ। शव को धान के पुवाल में छिपाया गया था।


अब हम आपको इस हैवानियत की खबर के विस्तार में लें चलते हैं। मर्का थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी सूरत में साड़ी की छपाई का काम करता है। उसकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटी गांव में रहते हैं। उसकी पांच साल की बच्ची रविवार की शाम अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी नें उसे लाई-नमकीन का लालच देकर उसे अपने घर के अंदर बुलाया। दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को पुवाल में छिपा दिया।


उधर बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिवारी जन खोजने लगे। तभी एक व्यक्ति नें बताया की उसने पड़ोसी के घर बच्ची को जाते देखा था। परिवार वालों की पूछ-ताछ पर उसने अनभिज्ञता जताई।परिवार वालों को अपने घर में घुसने का विरोध किया। जबरिया लोग अंदर घुसे। पुवाल को उल्टा-पुल्टा तो शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस नें आरोपी को तहरीर के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।बताते हैं की आरोपी शराब का आदी हैं। इसी के चलते उसकी पत्नी बच्चों के साथ बारह साल से मायके में रहती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

City News Uttar Pradesh

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो हेतु चित्रकूट मण्डल से दो छात्राओं का चयन

City News Uttar Pradesh

बालक के साथ दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे: हुआ डाक्टरी परीक्षण

City News Uttar Pradesh

‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक

पूर्व विधायक दलजीत का बिसंडा में भव्य स्वागत : व्यावसायिक प्रतिष्ठान का किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा कारागार में माफिया मुख्तार अंसारी के मददगार जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा सस्पेंड

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़