( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
लखनऊ । देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी स्ट्रेन ने इतना कहर बरपा दिया है कि सरकार का सारा प्रबंधन फेल होता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 129 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि शनिवार को संख्या 120 थी। प्रदेश में एक दिन में मौत के आंकड़ों का भी रिकॉर्ड बनता जा रहा है।
नाइट कर्फ्यू तथा वीकेंड लॉकडाउन के बाद भी उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे 30,596 नए मामले सामने आए हैं। यह भी एक दिन में सर्वाधिक नए केस मिलने का रिकॉर्ड है। अब उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 1,91,457 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश भी एक्टिव केस के मामले में अब महाराष्ट्र के नजदीक आता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,36,492 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रदेश में लखनऊ में सर्वाधिक 5551 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में लखनऊ में 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक्टिव केस 47700 हैं। वाराणसी में 2011 नए संक्रमित सामने आए। यहां पर बीते 24 घंटे में दस लोगों की मृत्यु हो गई है। कानपुर ने रविवार को प्रयागराज को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर 1839 नए संक्रमित मिले हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो गई है। प्रयागराज में मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है है। यहां पर बीते 24 घंटे में 15 लोगों ने दम तोड़ा है और 1711 नए संक्रमित मिले हैं। गाजीपुर ्रऔर झांसी में अप्रत्याशित रूप से नए संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। झांसी में 954, बरेली में 858 व गाजीपुर में 814 संक्रमित केस मिले हैं। मेरठ में 782, गोरखपुर में 781, गौतमबुद्धनगर में 700, लखीमपुर खीरी में 590, उन्नाव में 566, जौनपुर में 511, सुल्तानपुर में 486 व आगरा में 440 नए संक्रमित मिले हैं।

उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महानगरों के अलावा छोटे जिलों में भी दो सौ बेड के कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
