30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का 'हथौड़ा': तमंचों संग 'चार शातिर' गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
उत्तर प्रदेश

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का चला ‘हथौड़ा’: चार शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। अतर्रा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत का चोरी का माल, बाइक, मोबाइल फोन, नकद रुपये और तीन तमंचे बरामद किए हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का 'हथौड़ा': तमंचों संग 'चार शातिर' गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश सुनसान घरों, बंद दुकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान और आभूषण चुराते थे। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी भी इनका मुख्य धंधा था। चोरी के आभूषणों को पिघलाकर गिरोह उन्हें ठिकाने लगा देता था, ताकि पहचान न हो सके।

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का 'हथौड़ा': तमंचों संग 'चार शातिर' गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि 11-12 नवंबर की रात अतर्रा के नरैनी रोड स्थित एक मकान से आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। वहीं 21 नवंबर को अतर्रा स्टेशन रोड से एक बाइक चोरी की घटना सामने आई थी। इन दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार गिरोह की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को अतर्रा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने पंजाब के अमृतसर के थाना मजीठा क्षेत्र के रतन सिंह चौक निवासी संदीप सोनी, कालिंजर थाना क्षेत्र के महुई छतैनी गांव निवासी प्रेमबाबू रैदास, अवंतीनगर अतर्रा रोड शहर कोतवाली निवासी अनवार उर्फ अन्नू व मध्य प्रदेश के प्रकाश बबौरी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव निवासी दीपू रैकवार को गिरफ्तार किया है।

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का 'हथौड़ा': तमंचों संग 'चार शातिर' गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

पुलिस ने तलाशी में इनके पास से तीन तमंचे, चोरी के आभूषण पिघलाकर बनाए गए चांदी के चार टंच, सोने के चार टंच, सात मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक और 14 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि यह गिरोह छह लोगों का था। इनके दो अन्य साथी सोनू साहू उर्फ मुनुवा (कुशवाहा नगर) और रोहित उर्फ बिक्की (रामामंडी, जालंधर कैंट, पंजाब) फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी बेहद चौंकाने वाला है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खुरहंड हत्या कांड में पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात के विरुद्घ रिपोर्ट !

जिस केस में विधायकी गई, उसी में बरी हुए आजम खान : केस करने वाले उपचुनाव में रामपुर से ही बना भाजपा विधायक

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डीएम की ‘चीख पुकार’ जान बचाओ ! अन्यथा ‘निगल’ जाएगी मंदाकिनी ?

City News Uttar Pradesh Desk

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मिशन 2024 हेतु फूंका मंत्र: समझाई कार्ययोजना

ब्रेकिंग न्यूज़