

- विनोद मिश्रा
बांदा। नए वर्ष के अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि अंकित बासू ने नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित बांदा के निर्माण का सामूहिक संकल्प दोहराया है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नूतन वर्ष नगर के प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और सकारात्मक बदलाव लेकर आए, यही उनकी कामना है।

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने अपने विशेष संदेश में कहा कि नया साल केवल कैलेंडर बदलने का नाम नहीं है, बल्कि नई सोच, नई जिम्मेदारी और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है, लेकिन यह लक्ष्य नगरवासियों के सक्रिय सहयोग के बिना अधूरा है।

प्रतिनिधि अंकित बासू ने ‘नए वर्ष’ पर नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष ‘बांदा’ के लिए ‘विकास, सौंदर्यीकरण और बेहतर नागरिक सुविधाओं का वर्ष बने, यही लक्ष्य है’। उन्होंने कहा कि नगर की साफ-सफाई, हरियाली और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयास कर रही है, लेकिन इन प्रयासों को सफलता तभी मिलेगी जब नागरिक भी सकारात्मक भूमिका निभाएं। अंकित बासू ने नगरवासियों से अपील की कि वे नगर को अपना घर समझें और इसकी स्वच्छता व सुंदरता को बनाए रखने में सहयोग करें। सभी के संयुक्त प्रयास से ही ‘स्वच्छ एवं सुंदर बांदा’ का सपना साकार होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
