24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुरादाबाद दंगे की फाइल पर अखिलेश का भाजपा पर करारा तंज, कहा - चुनाव आ गए हैं अब ऐसी रिपोर्ट आती रहेंगी
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के सदन में किए दावों को अखिलेश यादव ने बताया झूठा, कहा- जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सदन में किए गए दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बहुत बढ़ गए हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े इसके गवाह हैं। प्रदेश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार से उन्हें धोखा मिला है। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया है।
विधानभवन स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया। कहा- मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं। सपा सरकार में एक भी चीनी मिल नहीं बिकी। सपा सरकार ने नई चीनी मिले चलाईं थीं। अगर कोई चीनी मिल बिकी हो तो सरकार बताए।

मुख्यमंत्री योगी के सदन में किए दावों को अखिलेश यादव ने बताया झूठा, कहा- जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त
Akhilesh Yadav told the claims made in the house of Chief Minister Yogi to be false, said – people are suffering from inflation and unemployment

इस सरकार ने मंडी व्यवस्था बर्बाद कर दी। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार आवारा जानवरों की समस्या का कोई हल नहीं निकाल पाई। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं। नीति आयोग के आंकड़ों से स्पष्ट है, भाजपा सरकार ने यूपी का विकास रोक दिया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा सरकार में सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं। भाजपा सरकार में भर्तियां में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। दारोगा भर्ती में धांधली व घोटाला हुआ है। अब तक 100 से ज्यादा लोग पकड़े जा चुके हैं। सरकार भर्ती को क्यों नहीं रद कर रही है।
सपा अध्यक्ष ने कहा सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ है। दर्जन भर से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है। प्राइमरी शिक्षा और मिड डे मील योजना को सरकार ने बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार पिछड़ी जातियों की गिनती नहीं होने देना चाहती है। प्रदेश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े इनवेस्टर्स मीट कराए लेकिन निवेश नहीं आया। मुख्यमंत्री सदन में डा. लोहिया का नाम लेते हैं, मै जल्द ही उन्हें डा. लोहिया की किताब हिन्दू बनाम हिन्दू भिजवाऊंगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी बन जायेगा दुबई : बलिया में मिला अकूत तेल का भंडार, खुदाई शुरू

City News Uttar Pradesh

यूपी : भाजपा विधायक दल की 24 मार्च को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता

साक्षी मलिक ने सरकार से मांगी सुरक्षा: कहा- बृजभूषण सिंह के लोग फोन पर दे रहे धमकियां

बांदा में बालू माफिया की दबंगई, लोहरा खदान अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर कुचर्चित !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम नें पढ़ाया पाठ,कैसे हो पंचायत चुनाव ! …

Banda : बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़