26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
महाराज का ‘राजतिलक’ : पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मौर्य व पाठक बने डिप्टी सीएम
उत्तर प्रदेश

यूपी : भाजपा विधायक दल की 24 मार्च को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की उलट गिनती चालू है। प्रदेश में 37 वर्ष बाद किसी भी दल की सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी से प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है। भाजपा अब राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
भारतीय जनता पार्टी इससे पहले अपने विधायक दल के नेता का चयन करेगी। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होगी। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ सहायक पर्यवेक्षक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 255 विधायक अपना नेता चुनेंगे। लखनऊ के लोकभवन में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को दल का नेता चुने जाने की औपचारिकता निभाई जानी है। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के बाद विधायकों का दल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास जाकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

यूपी में भाजपा विधायक दल की लखनऊ में 24 को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता
BJP Legislature Party meeting in UP on 24th in Lucknow, Yogi Adityanath will be formally elected as the leader of the legislature party

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में तीन दिन तक होली मनाने के बाद आज लखनऊ लौटे हैं। उनके लौटने के साथ ही शपथ ग्रहण की तैयारियों ने भी गति पकड़ ली है। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल गठन पर उनकी केन्द्रीय नेतृत्व के साथ कई चक्र की बैठकें हो चुकी हैं। अब तो 25 को शपथ ग्रहण होना है।

यूपी में भाजपा विधायक दल की लखनऊ में 24 को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता
BJP Legislature Party meeting in UP on 24th in Lucknow, Yogi Adityanath will be formally elected as the leader of the legislature party

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 25 मार्च को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्र सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री तथा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहेंगे। इनके साथ सैकड़ों संत-महात्मा और आध्यात्मि गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा की अध्यक्ष मायावती को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रीढ़ रमाशंकर श्रीवास्तव का निधन : जिले में शोक की लहर

सपा में होगा “आया राम गया राम” : मयंक को साइकिल पर चढ़ाने का प्रयास ?

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया वित्त वर्ष में 22 करोड़ से हो रहे हैं विकास कार्य

City News Uttar Pradesh

गावों की सफाई में लापरवाही : 17 पर कार्यवाई, पांच निलंबित …

राष्ट्रीय लोक अदालत : 29 मामलों का निस्तारण,13 लाख 80 हजार जमा …

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़