City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने 'नए साल' पर दी बधाई: सेवा और समर्पण का दिया 'संदेश'
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने ‘नए साल’ पर दी बधाई: सेवा और समर्पण का दिया ‘संदेश’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नववर्ष के शुभ और उल्लासपूर्ण अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और निरंतर उन्नति लेकर आए तथा समाज और देश को प्रगति की नई दिशा प्रदान करे। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि नया साल केवल तिथि परिवर्तन नहीं,बल्कि नए संकल्प, नई सोच और नई जिम्मेदारियों का प्रतीक है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने 'नए साल' पर दी बधाई: सेवा और समर्पण का दिया 'संदेश'

उन्होंने कहा, “नववर्ष का यह अवसर हमारे जीवन में नई ऊर्जा और आशा लेकर आए। यह वर्ष हमारे लिए उन्नति और विकास का वर्ष हो, और हम सभी मिलकर समाज व देश की सेवा में अपना योगदान दें।” दलजीत सिंह नें कहा कि सामाजिक सौहार्द,आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना ही किसी भी समाज की असली ताकत होती है। नए वर्ष में सभी को सकारात्मक सोच, परिश्रम और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए,ताकि परिवार, समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिल सके। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि नववर्ष के अवसर पर वे अपने परिवार, मित्रों और समाज के साथ मिलकर खुशियां साझा करें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर मानवीय मूल्यों को मजबूत करें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खून के रिश्ते शर्मसार: भाई ने मां संग मिलकर बहन को बेचा 1.38 लाख में ‘जिंदगी की बोली’ !

Banda :पत्नी के चले जाने से डिप्रेशन में आए युवक ने, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या …

योगी सरकार का बड़ा निर्णय : यूपी में अब 62 के बजाय 65 साल में रिटायर होंगे सरकारी अस्तपाल के डॉक्टर

City News Uttar Pradesh

सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित …

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में बंदी ने अंगौछे से लटक कर की आत्महत्या, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़