25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बड़ी मार्ग दुर्घटना : दो ट्रको में जोरदार टक्कर से बच्ची समेत तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बांदा में बड़ी मार्ग दुर्घटना : दो ट्रको में जोरदार टक्कर से बच्ची समेत तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मांगलिक रिश्ते की पहल दर्दनाक हादसे के चलते कोहराम में बदल गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला रोड पर बड़ा हादसा हुआ। कताई मिल के आगे पॉलिटेक्निक के पास देर रात करीब डेढ़ बजे पीछे से आ रही डीसीएम ने रोड पे खड़े ट्रक को भीषण टक्कर मार दी। इस टक्कर से ट्रक खंदी में किशोरी को कुचलता हुआ जा गिरा। हादसे में वृद्ध की बेटी और नातिन भी गंभीर घायल हो गई, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के अनुसार, हरदौली घाट की रहने वाली प्रेमा (60) शनिवार रात अपने बेटे अमित का रिश्ता लेकर कताई मिल के पास अंजना पत्नी स्व. संतोष के घर गई थीं।

बांदा में बड़ी मार्ग दुर्घटना : दो ट्रको में जोरदार टक्कर से बच्ची समेत तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Major road accident in Banda: Three including a girl child died due to a strong collision between two trucks, created chaos

रात अधिक होने कि वजह से प्रेमा अपनी गर्भवती बेटी व चार साल कि नातिन लक्ष्मी के साथ वहीं रुक गई और बड़े बेटे को घर भेज दिया। रात्रि 1:30 का वक्त था। सभी सोने कि तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है, उस वक्त प्रेमा ट्रक के पास ही खड़ी थीं। वृद्धा को कुचलते हुए डीसीएम ने ट्रक को पीछे से टककर मार दी।


कोई कुछ समझ पाता, तब तक झोपड़ी के पास खंदी में गिरे ट्रक ने 15 वर्षीय ज्योति को भी चपेट में ले लिया। वृद्धा कि मौके पर ही मौत हो गई और किशोरी ने भी अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। हादसे में प्रेमा कि बेटी उमाकांति (32) और उसकी चार साल की बेटी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पड़ोसी लल्लू के चेहरे पर भी कुछ चोटे आई हैं। रविवार की सुबह क्रेन से दोनों वाहनों को घटना स्थल से हटवाने का काम किया गया। सीओ सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आठ करोड़ का घोटाला ? बिना काम के भुगतान से मचा हड़कंप, डीएम ने ‘मांगी जांच रिपोर्ट’

City News Uttar Pradesh

करन हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: कातिलों पर चला न्याय का हथौड़ा, तीन दरिंदों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडल में पुलिस के हत्थे चढ़े 50 वारंटी एंव 50 वांछित…

City News Uttar Pradesh

बांदा : फोरम नें बीमा कंपनी को ठोका साढ़े चार लाख से ज्यादा का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया बड़ा उलट फेर : शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर बदले …

यूपी : मुख्यमंत्री योगी कल जाएंगे अयोध्‍या, विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का लेंगे जायजा…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़