31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार
उत्तर प्रदेश

क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्रूरता की हद भरी खबर दिल दहला देने वाली है। पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर और घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहा रास्ते में ही मौत हो गई।

क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार
The extent of cruelty: On not getting taste in the vegetable, the wife was killed alive, absconded

पत्नी को आग लगाने के बाद पति फरार हो गया। मौत से पहले महिला ने अस्पताल में अपने मायके वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है पति-पत्नी में सब्जी में स्वाद न होने को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना शहर कोतवाली के खुटला मोहल्ले की है। महिला को दोपहर 2 बजे के करीब आग लगाई गई है। घटना के समय पति-पत्नी घर पर अकेले थे। दोनों के दो बच्चे हैं, जो किसी काम से बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है, महिला का पति शराब का आदी था। वो पत्नी से सब्जी में स्वाद न होने के कारण लड़ाई कर रहा था।

क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार
The extent of cruelty: On not getting taste in the vegetable, the wife was killed alive, absconded

मरने से पहले महिला ने जिला अस्पताल में बताया, “मेरी शादी 15 साल पहले मुकेश से हुई थी। शराब पीने को लेकर मुकेश से विवाद होता रहता था। आज भी हम दोनों की लड़ाई हो रही थी। गुस्से में मुकेश ने मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी।
नगर क्षेत्राधिकारी ने बताया, परिजनों द्वारा बिना किसी सूचना के झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर से हम लोगों को मामले की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर हमने महिला के बयान लिए हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बिजली अधिकारियों को डपटा : आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

‘मस्ती का जहर’ बांट रहा चित्रकूट का ‘वी वर्ड वाटर पार्क’: क्लोरीन की ओवरडोज से ‘सड़’ रही त्वचा !

City News Uttar Pradesh Desk

डॉ. विनीत सचान ‘हेल्थ सिस्टम’ करेंगे मजबूत: चित्रकूट मंडल के ‘अस्पताल’ बनेंगे ‘सेफ और स्मार्ट’

महिला जज से छेड़खानी का मामला: सिविल जज ने अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी पीछा करने के साथ करता था भद्दे कमेंट

जिलाधिकारी अनुराग का “फस्ट इम्प्रेशन” पीडब्लूडी पर गिरी “गाज” ? …

City News Uttar Pradesh

Banda : पुरवाई नें दी राहत, गलन में आई कमी…

ब्रेकिंग न्यूज़