27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दीपावली पर पटाखा बाजार में भी "बाबा के बुल्डोजर" खरीद की धूम
उत्तर प्रदेश

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी “बाबा के बुल्डोजर” खरीद की धूम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली के मौके पर झालर और मिठाई के साथ पटाखे भी धूम मचाने को तैयार हैं। ईको फ्रेंडली पटाखों के साथ इस बार “बुल्डोजर पटाखे” भी लोगों को “आकर्षित” कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद अब दीपावली पर भी “बाबा के बुल्डोजर” का “क्रेज” देखने को मिल रहा है। बच्चों को “बुल्डोजर खिलौने और पटाखे” बेहद पसंद हैं।

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी "बाबा के बुल्डोजर" खरीद की धूम
On Diwali, there is a buzz of buying “Baba’s bulldozer” in the cracker market too.

खास बात यह है कि इन पटाखों की पैकिंग में संबंधित कंपनियों द्वारा क्यू आर कोड भी दिया गया है, ताकि ग्राहक खुद भी इस बात की तसदीक कर सकें कि पटाखा इको फ्रेंडली है। शहर में जीआईसी इंटर कालेज के मैदान में ही पटाखों के थोक विक्रेताओं की दुकानें सजी हैं। इन दुकानों में इको फ्रेंडली फुलझडियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी "बाबा के बुल्डोजर" खरीद की धूम
On Diwali, there is a buzz of buying “Baba’s bulldozer” in the cracker market too.

बुल्डोजर ब्रांड के स्काई शाट के साथ- साथ बाजार में इस बार मोर वाले अनार, गोल्डेन लायन नया आया है। बुल्डोजर वाला स्काई शाट पारंपरिक स्काई शाट की तरह ही है,।मोर वाले अनार अपनी नाम के अनुसार काम करेगा। जलाने के बाद मोरपंख के रूप में इंद्रधनुषी आकार लेगा। वहीं गोल्डेन लायन भी कई अनारों को जोड़कर तैयार की गई शृंखला के रूप में काम करेगा।

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी "बाबा के बुल्डोजर" खरीद की धूम
On Diwali, there is a buzz of buying “Baba’s bulldozer” in the cracker market too.

बाजार में 600 रुपये की गोल्डन डक बच्चे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बतख के आकार वाले इस पटाखे में कई जगह से रंगीन रोशनी निकलती है। एक बारगी यही लगेगा कि जैसे रोशनी के रूप में बतख का आकार उतर आया हो। इसके अलावा गोल्डन लायन, रिये, सिगरेट, माचिस, एके-47, गदा राकेट, गनेश बम, थ्री साउंड राकेट, मेगा फ्लावर, रंगोली, सिलेंडर बम, ड्रोन, व्हाट्सएप के अलावा बच्चों के लिए आगी, लोटो, ऐवेजर्स आदि पटाखे भी बाजार में उतारे गए हैं।

 

 

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारिश की महावट किसानों के लिये बनी अमृत महोत्सव : मन हो गया मयूर

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा परिषद को छात्रों का टाटा : प्रधानाध्यापकों को ठोंका नोटिस

Banda : डीएम का निर्देश गंभीर प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कराई जाए…

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ से आकर डाला वोट

City News Uttar Pradesh

Banda- पंडित जेएन महाविद्यालय इकाई की एबीवीपी ने की घोषणा…

City News Uttar Pradesh

Banda : सात राज्यों का किसान मेला क्या धो पाया किसानों के मनों का मलाल ? “खुदा जानें ” ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़