City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में गढ्डों की मुक्ति के नाम पर तीन करोड़ के भ्रष्टाचार का “तांताथैया” हो रहा हैं । “गढ्ढा युक्त सड़कों को मुक्त” करने के लिये “बिना बुल -बुल के नाचे ही” सड़कें “चकोलाइट” के मद का तीन करोड़ से ज्यादा की रकम से विभागीय अधिकारीगण “अपने ठेकेदार रूपी बुलबलों” से मिली भगत कर अपनी जेबें के गढ्ढों को जिस दुस्साहसिक तरीके से भर लेने की “गाथा का सुरताल” कर रहें हैं, वह अपने आप में “आश्चर्यजनक अजूबा” हैं !

जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !
Jal Shakti Minister Ramkesh should pay attention: PWD is distributing three crores of potholes!

जिले कें तिंदवारी विधायक एवं प्रदेश कें “उदीयमान कर्तव्यनिष्ठ” जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद कें संज्ञान में कथित भ्रष्टाचार की कहानी सुना रहें हैं ताकि जांच हो औऱ दोषी दंडित हो सकें। मंत्री रामकेश जी खबर यह हैं कि भ्रष्टाचार के हमाम में “धन हड़प” कहानी सूत्रों की जुबानी जो उजागर हुई हैं उसको हम आपको समझाते हैं।

जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !
Jal Shakti Minister Ramkesh should pay attention: PWD is distributing three crores of potholes!

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को गढ्ढा मुक्ति को शासन से मिले 3.55 करोड़ में से बचे 3.02 करोड़ विभागीय अफसर ठेकेदारों से मिलकर हजम करने का “डांस कर” रहे हैं। दुःसाहस यह पता चला हैं कि बिना तकनीकी स्वीकृति के निविदाएं आमंत्रित करने से खेल शुरू हुआ। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में निर्धारित दर से 35 फीसदी कम पर 53 लाख के ठेके उठाए गए थे। जिन ठेकेदारों ने गड्ढा मुक्त के लिए निविदाएं ली थी,उनसे अतिरिक्त मद दिखाकर निविदा में दिखाई गई राशि से दो से तीन गुना अधिक के बिल लिए जा रहे हैं !

जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !
Jal Shakti Minister Ramkesh should pay attention: PWD is distributing three crores of potholes!

लोक निर्माण विभाग ने बांदा जनपद की 85 सड़कों के 437 किलो मीटर में गड्ढों को भरने के लिए शासन को 7.09 करोड़ की मांग की थी। शासन ने 3.55 करोड़ का बजट दिया। बताया जा रहा हैं कि विभाग ने मानकों से इतर बिना तकनीकी स्वीकृतियों के निविदाएं आमंत्रित की और 35 फीसदी कम दरों पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में 53 लाख रुपये के ठेके उठा दिए। गड्ढा मुक्ति की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी, लेकिन अभी तक सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !
Jal Shakti Minister Ramkesh should pay attention: PWD is distributing three crores of potholes!

विभागीय सूत्रों का कहना है कि विभाग ने शेष 3.02 करोड़ बजट को “ठिकाने लगाने का डांस” शुरू कर चुका है। ठेकेदारों की अतिरिक्त मद दिखाकर टेंडर से दोगुनी राशि का भुगतान हो रहें हैं ? जिससे रणनीति के मुताबिक बची राशि मिल-जुल कर हजम की जा सके! यहां यह जानकारी देना जरूरी है कि शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि गड्ढा मुक्ति के लिए दिया बजट यदि बचता है तो उसे तत्काल वापस किया जाए, लेकिन विभाग ने बची राशि वापस नहीं की !

जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !
Jal Shakti Minister Ramkesh should pay attention: PWD is distributing three crores of potholes!

ठेकेदारों से कहा गया है कि वह अतिरिक्त मद दिखाकर निविदा में दर्शाई राशि से दो या तीन गुना के बिल प्रस्तुत करें। विभागीय अधिकारियों ने सड़कें गडढा मुक्ति करने वाले ठेकेदारों से यह तय कर रखा है कि वह अतिरिक्त मद का 60 फीसदी हिस्सा स्वेच्छा से वापस करेंगे। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता राज मुथिरिया घपले की बात से घुटे कलाकार की तरह कहते हैं गढ्ढा मुक्ति का अनुमान से बजट ज्यादा बढ़ गया इसलिए बजट की बची रकम उसमें समामाहित की जा रहीं हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एससीईआरटी तैयार करेगा परिषदीय स्कूलों की परीक्षा के प्रश्नपत्र

City News Uttar Pradesh

पुलिस औऱ अपराधी में 42 साल से लुका -छिपी का हाल : पुलिस नें ठोंक दी अब कुर्की की ताल

Banda- भागवत गीता का एक एक श्लोक आज भी प्रासंगिक: आचार्य प्रमोद कृष्णम…

City News Uttar Pradesh

समाज व्यथित : बांदा में बहू नें ससुर को दी मौत आखिर क्यों, पुलिस मौन ! …

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, बिजली कट जाने से फिर नहीं जुड़ पाया बांदा जेल से लिंक …

लेखपाल संघ का जोरदार धरना प्रदर्शन: एंटी करप्शन टीम के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़