30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: खून की नदियां बहाने वाले रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: खून की नदियां बहाने वाले रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे

रामकेश निषाद जल शक्ति राज्य मंत्री ( उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पांच सौ सालों तक अयोध्या जलालत की जिंदगी जीती रही। मगर 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहे हैं। मगर खून की नदियां बहाने वाले लोग आज कह रहे कि राम मंदिर नहीं जाएंगे। जो राम के दर्शन नहीं कर रहे, वो प्रभु का मंदिर कैसे बनवा सकते थे? जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें शुक्रवार को यह बातें अनौपचारिक भेंट में कहीं।

बोले मंत्री रामकेश : श्रीराम जन्मभूमि में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरी दुनियां की उत्सुकता

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि भगवान श्रीराम देश के रोम-रोम में बसे हैं। देशवासियों की धड़कन हैं। हजारों सालों से उनके प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है। आज पूरा देश ही नहीं, पूरी दुनिया राममय हो गई है। मुस्लिम समुदाय और पश्चिमी जगत के लोगों ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत किया है। बोले कि बुंदेलखंड देश के कोने-कोने से जुड़ गया है। एक वो समय था, जब कांग्रेस की हुकूमत में बुंदेलखंड में ट्रेन से पीने का पानी आता था। लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा था।जबकि, भाजपा सरकार पिछले कई सालों से नि:शुल्क खाद्यान्न दे रही है। एक सवाल के जवाब में जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि कांग्रेस को आजकल उजाले में कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ जीव जंतु भी इस तरीके के हैं, जिन्हें दिन के उजाले में दिखता नहीं है। उत्तराखंड की तरह यूपी में समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर बोले इंतजार कीजिए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

Banda : अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने कसे पेंच, अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर लगाएं एनएसए व गैंगेस्टर…

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेलर को धमकाने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार, हाईकोर्ट ने सुनाई सात साल के कारावास की सजा

City News Uttar Pradesh

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद आधा दर्जन की हालत बिगड़ी, डाक्टर बोले खाली पेट हुई दिक्कत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी की योजनायें विकास का रच रहीं हैं इतिहास

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश- समय से कार्यालय आएं सभी सरकारी कर्मी, अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं होगा बर्दाश्त

ब्रेकिंग न्यूज़