24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी : जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके अफसरों का होगा ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश- समय से कार्यालय आएं सभी सरकारी कर्मी, अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं होगा बर्दाश्त

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने वाले योगी आदित्यनाथ को अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने मंगलवार को इसका संकेत भी दे दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में टीम-09 के साथ बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेजा है कि सभी सरकारी कार्यालय में अनुशासन को शीर्ष वरीयता पर रखा जाए।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश- समय से कार्यालय आएं सभी सरकारी कर्मी, अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं होगा बर्दाश्त
UP: Strict instructions of Chief Minister Yogi Adityanath – All government employees come to office on time, no compromise with discipline will be tolerated

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बना रहना आवश्यक है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि हर रोज सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। इसके साथ ही साथ सभी जगह पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर भी भोजनावकाश आधा घंटे से अधिक न हो। सभी कार्यालयों में भोजनावकाश पूरा होने के बाद सभी कार्मिक पुन: अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद सरकारी कार्यालयों में लंच टाइम के दौरान कर्मचारियों के लंबे समय तक गायब रहने पर अब ब्रेक लगेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया और कहा कि कहीं पर भी लंच टाइम आधे घंटे से ज्यादा का न हो। लंच टाइम में कर्मियों के गायब रहने के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिली थी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे.रीभा का निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, अध्यापक पर कार्रवाई

News- युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंजी0 प्रणव त्रिपाठी को ज्येष्ठ पितृशोक…

City News Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार

नये एसपी अंकुर अग्रवाल की बैटिंग शुरू : 20 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़