City News Uttar Pradesh
धड़कते दिल से सवा नौ लाख हेक्टेयर में किसान लहलहायेंगे रबी फसलें !
उत्तर प्रदेश

धड़कते दिल से सवा नौ लाख हेक्टेयर में किसान लहलहायेंगे रबी फसलें ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल में इस साल रवी की फसलें सवा नौ लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में मंडरायेगी। दलहन-तिलहन सहित गेहूं की फसल खेतों में झूमेगी।

 किसान लहलहायेंगे रबी फसलें !

उचित समय से बोआई के लिएअन्ना जानवरों से फसलें नष्ट होने की चिंता के साथ जहां ज्यादातर किसानों ने खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है,वहीं कृषि विभाग ने फसलवार लक्ष्य तय कर दिया है। इस साल चित्रकूट धाम मंडल में सवा नौ लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में रबी की विभिन्न फसलें बोई जाएंगी।

 किसान लहलहायेंगे रबी फसलें !

बुंदेलखंड़ कृषि प्रधान इलाका है। यहां दोनों फसली सीजन में दलहनी- तिलहनी फसलें बोई जाती हैं। लेकिन रबी इन फसलों का मुख्य सीजन है। यहां कि दालें अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं। इसी के चलते देश में इनकी मांग भी अधिक रहती है। आमतौर पर किसान अक्टूबर में दलहन- तिलहन वाली फसलें बोते हैं। तैयारियां सितंबर से ही शुरू हो जाती हैं। किसान जहां खेतों की तैयारी में लगे हैं, वहीं कृषि विभाग ने रबी की कार्ययोजना जारी कर दी है। इस साल मंडल में नौ लाख 33 हजार 683 हेक्टेयर में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी जैसी फसलें बोई जाएंगी। इनमें सर्वाधिक रकबा गेहूं का शामिल है। दूसरे नंबर पर चना शामिल है। विभाग का कहना है कि रबी के लिए कार्ययोजना जारी कर दी गई है। खाद- बीज का भी इंतजाम कर लिया गया है। किसानों को समय से खाद- बीज मुहैया कराया जाएगा

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने की हिदायत …

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से एके -47 रायफल, विदेशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद, बेटे विष्णु मिश्रा की निशानदेही पर हुई जब्त

City News Uttar Pradesh

जागो प्रशासन: कनवारा खंड पांच में बालू के अवैध खनन का तांडव, ओवर लोड परिवहन का भी जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा : केन नदी में गुडिय़ा विसर्जन के बाद नहाते समय की डूबकर मौत …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की महिलायें कर्म औऱ कर्तव्य निष्ठा में हैं महान : पूर्व विधायक दलजीत सिंह !

City News Uttar Pradesh

Banda- रणनीति : भाजपा कमल चिन्ह पर ही लड़ेगी पंचायत चुनाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़