City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग को ज्ञापन : नवरात्र व्यवस्थाओं पर आफत के बादल !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग को ज्ञापन : नवरात्र व्यवस्थाओं पर आफत के बादल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र महोत्सव पर व्यवस्थाएं और विसर्जन जुलूस आफत के बादल हैं। इस आफत के बादल छांटने के लिए मार्ग को गड्ढामुक्त करने, बिजली कटौती से मुक्ति समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। सबसे बड़ी समस्या तो रोड लाइटों की है। केवटरा चौराहा से नदी तक रोड लाइटें बंद हैं।


कहा कि बुंदेलखंड का ऐतिहासिक नवरात्र महोत्सव सात अक्तूबर से शुरू होगा। देवी प्रतिमाओं का विसर्जन 16 अक्तूबर को किया जाएगा। बाबूलाल चौराहा से बलखंडी नाका तक अतिक्रमण हटवाने की मांग की।

डीएम अनुराग को ज्ञापन : नवरात्र व्यवस्थाओं पर आफत के बादल !
डीएम अनुराग पटेल से मिलकर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नौ दिवसीय महोत्सव से पहले अव्यवस्थाओं को दूर कर लिया जाए, ताकि देवी भक्तों को समस्याओं से न जूझना पड़े। देवी मंदिरों और पंडालों के आसपास सफाई और सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे लगवाने आदि का भी अनुरोध किया।

डीएम अनुराग को ज्ञापन : नवरात्र व्यवस्थाओं पर आफत के बादल !
महिला पुलिस कर्मी और पुलिस सचल दल तैनात करने, बिजली कटौती रोकने व तारों को ऊंचा करने, शहर में आवारा मवेशियों और सुअरों का विचरण रोकने, सुबह 4 से 10 बजे तक और शाम 6 से रात 12 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश न होने देने।


विसर्जन जुलूस मार्ग से अतिक्रमण हटवाने व स्वास्थ्य कैंप लगवाने, केन नदी घाट दुरुस्त कराने, हाइड्रा मशीन से विसर्जन की व्यवस्था आदि मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर प्रमुख संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, संरक्षक व पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, विवेक सिंह कछवाह, सचिन चौरसिया, महेंद्र चौहान, प्रेम गुप्ता, संजय निगम अकेला आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या, विधायक हत्याकांड में थे गवाह…

प्रतिनिधि अंकित बासू ‘नए साल’ में देंगे ‘तोहफा’: बांदा वासियों को मिलेगी ‘बड़ी राहत’

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें व्यापारियों के ‘जमीर’ को जगाया: भरा जोश, बोलें हर ‘कदम’ पर देंगे ‘साथ’

City News Uttar Pradesh

सैमरी नाले में शव मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बेहोश पड़ी मिली युवती …

City News Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें “सावन माह” का रचा इतिहास: गदगद हुए शहरवासी

ड्रोन कैमरे की निगरानी में बकरीद की हुई नमाज : मुल्क की खुशहाली के लिये मांगी दुआ

ब्रेकिंग न्यूज़