25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा 'जज़्बा'
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा ‘जज़्बा’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर यहां सेवा और समर्पण का एक नया अध्याय लिखा गया। ज़िला अस्पताल परिसर में बुधवार को सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हुई, प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा 'जज़्बा'

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं सुपोषण शिविर, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, रक्तदान शिविर और फल वितरण जैसे कई सेवा कार्यों का आयोजन हुआ।

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा 'जज़्बा'

कार्यक्रम में भाजयुमो द्वारा आयोजित “रक्तदान शिविर” का भी उद्घाटन किया गया। मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में देश नए आयाम गढ़ रहा है।

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा 'जज़्बा'

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनकल्याण का सशक्त अभियान है। इस मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए।

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा 'जज़्बा'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन किसी औपचारिकता का अवसर नहीं बल्कि “सेवा का पर्व” है। उन्होंने कहा कि मोदी ने राजनीति को सेवा से जोड़ा और आज करोड़ों लोग उनके जीवन से प्रेरणा ले रहे हैं।

पीएम मोदी जन्मदिन पर कार्यक्रमों की बौछार: सेवा, समर्पण और संकल्प का दिखा 'जज़्बा'

भाजपा ज़िलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने इसे “जनकल्याण की मिसाल” बताते हुए कहा कि स्वच्छता से लेकर सुपोषण तक हर कदम गरीब और जरूरतमंद की ज़िंदगी में बदलाव लाने के लिए है।  कार्यक्रम में पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, चेयरमैन मालती बासु,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू,भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा,उत्तम सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: ड्रोन कैमरे से भी होगी निगरानी

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘वृक्षारोपण’ का किया आगाज़: ‘हरियाली’ का संकल्प बना जनआंदोलन !

Banda : डीएम आनन्द सिंह के निरीक्षण में अधिकारी करनें लगे हाय राम…

City News Uttar Pradesh

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़