24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सीडीओ अजय पांडे के 'निरीक्षण' से अफसरों के छूटे 'पसीने' : तालाब और गौशाला पर 'कड़े' निर्देश
उत्तर प्रदेश

सीडीओ अजय पांडे के ‘निरीक्षण’ से अफसरों के छूटे ‘पसीने’ : तालाब और गौशाला पर ‘कड़े’ निर्देश

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने निकले मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अजय कुमार पांडे के औचक निरीक्षण से विभागीय अफसरों के होश उड़ गए।

सीडीओ अजय पांडे के 'निरीक्षण' से अफसरों के छूटे 'पसीने' : तालाब और गौशाला पर 'कड़े' निर्देश

निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर सीडीओ अजय कुमार पांडे ने साफ कहा कि योजनाओं का नाम मात्र से क्रियान्वयन नहीं चलेगा, काम की गुणवत्ता और पारदर्शिता हर हाल में झलकनी चाहिए। सीडीओ ने सबसे पहले लघु सिंचाई विभाग की वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन योजना के तहत निर्मित मटौंध ग्रामीण के भुजा तालाब का निरीक्षण किया।

सीडीओ अजय पांडे के 'निरीक्षण' से अफसरों के छूटे 'पसीने' : तालाब और गौशाला पर 'कड़े' निर्देश

तालाब की दशा देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि “काम का नतीजा ज़मीन पर दिखना चाहिए, केवल कागज़ों पर नहीं।” उन्होंने तालाब के भीटे पर वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए,ताकि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन दोनों को साधा जा सके।

सीडीओ अजय पांडे के 'निरीक्षण' से अफसरों के छूटे 'पसीने' : तालाब और गौशाला पर 'कड़े' निर्देश

इसके बाद सीडीओ ने मटौंध गौशाला का औचक निरीक्षण किया। यहां की बदइंतजामी देख उनका गुस्सा भड़क गया। गौशाला में चारा-भूसा की कमी, साफ-सफाई की लचर व्यवस्था, ईयर टैगिंग का अधूरा कार्य, और पशु चिकित्साधिकारी की नियमित निगरानी का अभाव साफ तौर पर झलक रहा था।

सीडीओ अजय पांडे के 'निरीक्षण' से अफसरों के छूटे 'पसीने' : तालाब और गौशाला पर 'कड़े' निर्देश

सीडीओ अजय कुमार पांडे ने मौके पर मौजूद केयरटेकर को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। साथ ही पशु चिकित्साधिकारी को हिदायत दी कि सभी मवेशियों का नियमित उपचार और देखरेख सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण की कार्रवाई से अफसरों के पसीने छूट गए। संबंधित अधिकारियों ने तुरंत कमियों को दूर कराने का आश्वासन दिया। लेकिन सीडीओ ने सख्त लहजे में साफ कर दिया कि ‘अगली जांच में यदि खामियां मिलीं, तो किसी को बख्शा’ नहीं जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

मंत्री रामकेश मतदाताओं में आकर्षण का केंद्र : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया शंखनाद

City News Uttar Pradesh

Banda : कांपा वन विभाग :हरियाली चोरों की बढ़ी धड़कने, कार्रवाई की तलवार से उड़ा चैन नींद हराम !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया : तीन बांधों की होगी मरम्मत, रुकेगा रिसाव

City News Uttar Pradesh

भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के बनें नये अध्यक्ष : विधायक प्रकाश नें जताई खुशी, दी बधाई

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़