City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का "टोटा"
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का “टोटा”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद स्वीकृत होने के बावजूद यहां एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। मरीजों को मामूली इलाज के लिए भी जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे गरीब तबके के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का "टोटा"

सीएचसी में सर्जन, फिजीशियन, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद सृजित हैं, लेकिन इनमें से कोई भी पद भरा नहीं गया है। ऐसे में यहां डॉ. दीपक यादव, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. सबीना समेत दो आयुष चिकित्सक डॉ. राजा भइया और डॉ. एसएस कादरी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 300 से 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन गंभीर मामलों में अधिकतर मरीजों को मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का "टोटा"

सीएचसी में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए रेडियंट वार्मर, ऑक्सीजन मशीन और अन्य चिकित्सा उपकरण तो उपलब्ध हैं, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से बीमार नवजातों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से मरीजों को तुरंत बाहर भेज दिया जाता है। स्वास्थ्य सुविधाओं की इस बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाए।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : औचक निरीक्षण में एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजना का लिया जायजा …

रामनवमी की रात शानदार प्रोग्राम : सबके प्यारे राम नें बांधा शमां !

हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा’ भी लाइन में

City News Uttar Pradesh Desk

तालमेल का अभाव : रानी दुर्गावती प्रतिमा का शिलान्यास औपचारिकता में सिमटा

City News Uttar Pradesh

बबेरू बुलडोजर कांड बना जन विद्रोह: तानाशाही के खिलाफ ज्ञापन, कमिश्नर करायेंगे जांच

बांदा : लड़की की शादी दूसरी जगह होने पर, पूना से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़