City News Uttar Pradesh
'लुटेरी दुल्हन गैंग' का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ठगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये गिरोह विशेष रूप से उन लोगों को निशाना बनाता था, जो शादी करने के लिए बेताब होते थे। पुलिस ने आरोपियों को भेज दिया है।

'लुटेरी दुल्हन गैंग' का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

जमालपुर गांव निवासी शंकर उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के नाम पर उसे ठगने की कोशिश की जा रही है। इस पर कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर महोखर चौराहे से गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे शादी नहीं कर पाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। गिरोह की महिला सदस्य खुद को दुल्हन के रूप में पेश करती थीं। शादी के बाद कुछ दिन दूल्हे के घर रुकने के बाद मौका पाकर नगदी, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थीं।

'लुटेरी दुल्हन गैंग' का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का विमलेश वर्मा, कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र का धर्मेंद्र प्रजापति और उसकी पत्नी संजना, तथा जालौन जिले की ज्योति शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, दो आधार कार्ड और हजारों रुपये नकद बरामद किए हैं। अपर एसपी शिवराज ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बाहुबली मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने, दो माह की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा …

गड़बड़झाला : कैसे अड़तीस समितियों ने बेची लक्ष्य से अधिक खाद, होगी अब जांच

City News Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू कर रहें धमाल: शहर के तालाबों को आकर्षक हेतु कमाल

City News Uttar Pradesh

बांदा के मिल्खा सिंह मोतीलाल नें ‘एशिया मास्टर एथलीट’ में जीता ‘कांस्य’ : वामदेव की नगरी खुशी में ‘बमबम’

City News Uttar Pradesh

देवेंद्र सिंह की “बुलंद आवाज़” ने बढ़ाया कृषि विश्वविद्यालय का मान: बांदा को गर्व।

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी सहित पांच का रोका वेतन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़