28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने बताया: महाकुंभ में दिखेगी बुंदेलखंड के "बदलाव" की गाथा, "स्वच्छ सुजल गांव" बनेगा केंद्र
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने बताया: महाकुंभ में दिखेगी बुंदेलखंड के “बदलाव” की गाथा, “स्वच्छ सुजल गांव” बनेगा केंद्र

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाकुम्भ-2025 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एक “नई तस्वीर” देखने को मिलेगी। बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन के तहत किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए “स्वच्छ सुजल गांव” की स्थापना की जाएगी। जल जीवन मिशन के सफल कार्यान्वयन और पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुंदेलखंड के गांव-गांव में हर घर तक जल पहुंचाने के प्रयासों को विश्वभर के श्रद्धालुओं के सामने रखा जाएगा। यह जानकारी जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने फोन वार्ता के दौरान दी।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

मंत्री रामकेश ने बताया कि “महाकुम्भ” के दौरान, 10 जनवरी से 26 फरवरी तक, “स्वच्छ सुजल गांव” का दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, जिसमें जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का जीवंत उदाहरण प्रदर्शित किया जाएगा। गांव में पेयजल का समाधान और गांव की नई पहचान पर आधारित थीम “पेयजल का समाधान, मेरे गांव की नई पहचान’ होगी।” इस प्रदर्शनी में बुंदेलखंड के ग्रामीण महिलाओं को मंच मुहैया कराया जाएगा, जिसमें वे अनुभवों और बदलाव की कहानी भी बयां करेंगी।

मंत्री रामकेश बोले: महाकुंभ में दिखेगी बुंदेलखंड के "बदलाव" की गाथा, "स्वच्छ सुजल गांव" बनेगा केंद्र

बांदा, झांसी, चित्रकूट के कई गांवों में पानी न होने के कारण शादी नहीं हो पाती थी। ललितपुर व महोबा के उन गांवों की महिलाएं, पानी ढोने के कारण जिनके सिर से बाल गायब हो गए थे। शुद्ध पानी से जीवन में आए बदलाव की कहानी को वे बयां करेंगी। मंत्री रामकेश ने बताया कि इस गांव का उद्देश्य न केवल जल जीवन मिशन की सफलता को दर्शाना है, बल्कि यह बुंदेलखंड के उन गांवों की कहानी भी बताएगा, जो पहले पानी की कमी के कारण पिछड़े हुए थे, और अब वहां की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव

City News Uttar Pradesh

महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे ‘क्रांति’ के अगुआ, संघर्ष की मशाल फिर जली

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग पटेल का जल संरक्षण में कमाल : सरकार द्वारा वाटर हीरो एवार्ड हेतु चयनित

City News Uttar Pradesh

यूपी : अफसर सीयूजी नंबर पर आई कॉल रिसीव न हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई, फरियादी की त्वरित सुनवाई हो तय

ब्रेकिंग न्यूज़