27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की कृषि मंत्री से मुलाकात: मंडी सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की कृषि मंत्री से मुलाकात: मंडी सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण पर हुई चर्चा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और कृषि निर्यात के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह से लखनऊ में मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और विशेष रूप से मंडी समितियों की सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण को लेकर कई अहम सुझाव दिए। विधायक प्रकाश ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से कहा कि मंडी समितियों तक पहुंचने के लिए अच्छी और मजबूत सड़कों का होना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंडियों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त सड़क नेटवर्क न केवल किसानों की सुविधा के लिए, बल्कि व्यापारियों के लिए भी आवश्यक है। 

विधायक प्रकाश की कृषि मंत्री से मुलाकात: मंडी सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण पर हुई चर्चा

वर्तमान में कुछ सड़कों की स्थिति बहुत खराब है, जिससे व्यापार में रुकावट आती है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यह भी बताया कि जो सड़के पहले बनाई गई थीं, उनका नवीनीकरण भी अत्यंत आवश्यक है। खराब सड़कों के कारण न केवल किसानों को परेशानी होती है, बल्कि व्यापारियों के लिए भी सामान की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि इन सड़कों के सुधार और निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां सुगम हो सकें। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विधायक प्रकाश द्विवेदी के सुझावों को ध्यान से सुना और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा जल्द ही प्राथमिकता के साथ मंडी समितियों की सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

छात्रा से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार: दो फरार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : बारिश की हर बूंद संरक्षित करेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

योगी का खजाना बेहाल : खनन माफिया खुद मालामाल और राजस्व को दिखा रहे ठेंगा !

City News Uttar Pradesh

बांदा में बढ़ी हत्यायें: खेत के तालाब में मिला युवक का शव, मची सनसनी

अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, मामा ने भांजी के साथ की थी दरिंदगी

City News Uttar Pradesh

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

ब्रेकिंग न्यूज़