City News Uttar Pradesh
हादसा : बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश

हादसा : बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक ने आगे जा रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

हादसा : बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Accident: Uncontrolled truck hits e-rickshaw and bike, one dead, two injured

शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक रवि साहू अपने ई रिक्शा से शनिवार को दोपहर कनवारा बाईपास से होकर कृषि विश्वविद्यालय की ओर जा रहा था। तभी कबरई की ओर से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद भाग रहे ट्रक चालक ने आगे जा रहे बाइक सवार मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी राजन पांडे व बच्चा केवट को भी टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्चा केवट को मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दफन शव अब खोलेगा अपनी मौत का असली रहस्य !

City News Uttar Pradesh

बड़ा झटका : मुख्तार अंसारी को हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इन्कार, कहा- राबिनहुड इमेज वाला अंसारी न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती

यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले इस शहर में 50 करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला

पूर्व विधायक दलजीत की ‘नेत्र ज्योति’ सेवा की फहर रही ‘पताका’ : आंखों ‘चमक’ !

धीरेंद्र कृष्ण ‘ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन’ में बोले: संस्कार, संगठन व एकता से ही ‘समाज’ सुरक्षित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़