- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण 9 घंटे से लंबा जाम लगा है। देर रात से ही पुलिस जाम को खुलवाने लगी रही। एक सप्ताह पहले बाराबंकी जिले की रायबरेली बॉर्डर के समीप बलरामपुर चीनी मील पोखरा के पास स्टेट हाईवे बांदा बहराइच का एक तरफ का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण एक तरफ से ही गाड़ियों का आवागमन रहता है।

पुल क्षतिग्रस्त है का बोर्ड तो लग गया है लेकिन वहां पर मंगलवार करीब रात 11:00 जिस तरफ का पुल क्षतिग्रस्त था उधर जाम लगना शुरू हो गया, पुलिस न होने के कारण दूसरी तरफ भी जाम लगना लगाने लगा। चीनी मिल से लेकर हैदरगढ़ तक 10 किलोमीटर और चीनी मिल से शिवगढ़ होते हुए बछरावां तक 20 किलोमीटर लंबा जाम सुबह 7 बजे तक लग गया।

ट्रक चालकों ने बताया कि रात से ही पुलिस जाम को खुलवाने में लगी रही लेकिन लंबा जाम होने के कारण नहीं खुल सका। ट्रक ड्राइवरों का यह भी कहना था कि लंबे जाम के कारण सभी ड्राइवर गाड़ी पर ही सो गए जिसके सुबह 7:44 पर जाम खुला तब आवागमन शुरू हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
