27.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भीषण गर्मी व लू का कहर जारी: चित्रकूट में छह लोगों की मौत, गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व लू का कहर जारी: चित्रकूट में छह लोगों की मौत, गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। शनिवार को लू और गर्मी से चार लोगों की मौत हो गई। कर्वी कोतवाली के गोल तालाब निवासी छोटा गुप्ता ने बताया कि बड़े भाई ओमप्रकाश होटल में काम करते थे। शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में गल्ला मंडी के पास घूम रहे थे, तभी लू लग गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

भीषण गर्मी व लू का कहर जारी: चित्रकूट में छह लोगों की मौत, गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल
Scorching heat and heat wave havoc continues: Six people died in Chitrakoot, people suffering from hot winds

पहाड़ी थाना क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मां बिंदी देवी की शुक्रवार को भीषण गर्मी से तबीयत खराब होने पर कर्वी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि लू लगने से मौत हुई है। उधर, राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी शिवप्रताप की तबीयत खराब होने पर शनिवार को बेटे दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार शिवप्रताप को बुखार के साथ पेटदर्द था। सीतापुर चौकी क्षेत्र के नेमिस धाम निवासी रामादल की गर्मी से तबीयत खराब होने पर शुक्रवार की शाम दोस्त रामशंकर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानलेवा हुई भीषण गर्मी: महोबा में लू और बुखार से 14 की हुई मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा

सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरागोकुलपुर निवासी चौधरी प्रसाद की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार की शाम को नाती सौरभ ने भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा राजस्थान राज्य के कोटा निवासी मो. हनीफ को शुक्रवार की शाम उल्टी दस्त से तबीयत खराब होने पर भतीजा अब्बास अली ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धान खरीद ‘बंदी’ से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार 14-14 होंगी टेबिलें

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

प्रेम-प्रसंग मामला : रिवाल्वर का लाइसेंस होगा निरस्त, साले बहनेाई के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग

ब्रेकिंग न्यूज़