27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें ली क्लास : पीएम आवासों की धीमी प्रगति पर खफा !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें ली क्लास : पीएम आवासों की धीमी प्रगति पर खफा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गावों में प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास आवास योजना की धीमी प्रगति पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें परियोजना निदेशक से कड़ा एतराज जताया है। विधायक की नाराजगी से विभाग हरकत में आया। ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। कार्य पूर्ति के प्रति लापारवाह पड़े परियोजना निदेशक हुब लाल ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम पंचायत गंछा, बांधा पुरवा, बरगहनी, छेहरांव के पंचायत सचिव पुष्पांजलि को कारण बताओ नोटिस जारी की है।


प्रधानमंत्री आवासों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बताया कि विधायक प्रकाश नाराज हैं।अब हम आपको हालत भी बताते हैं। ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 में आवांटित 46 आवासों में अभी तक महज 20 आवास ही पूरे हो सके हैं।

विधायक प्रकाश नें ली क्लास : पीएम आवासों की धीमी प्रगति पर खफा !
चालू वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों को 47 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। दो लाभार्थी अभी तक आवास स्वीकृत के लिए शेष हैं। विधायक दिवेदी प्रतिदिन पीएम आवासों की जानकारी ले रहें है। आवंटित ग्राम पंचायतों में पीएम आवास पूर्णता की प्रगति निराशाजनक है ।

विधायक नें कहा है की इससे प्रतीत होता है कि पीएम आवास योजना में रुचि नहीं ली जा रही है। रोजगार सृजन के संबंध में मनरेगा में 90 दिन का रोजगार भी मजदूरों को नहीं दिया गया है। इससे लाभार्थियों को धनराशि का नुकसान हुआ है।


इसी संदर्भ में परियोजना निदेशक नें कहा है की आवास पूर्ण न होने व 90 दिन का रोजगार न देने के संबंध में स्पष्टीकरण बीडीओ के माध्यम से उपलब्ध करायें। निर्देश दिए हैं कि अपूर्ण आवासों के जल्द पूरा न होने पर प्रशासनिक कार्यवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सभी संगठन लामबंद होंकर राजधानी दिल्ली तक अपनी आवाज करे बुलंद , तभी बनेगा बुंदेलखंड राज्य…

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका के बर्खास्त चेयरमैन मोहन साहू की याचिका पर कोर्ट में फैसला सुरक्षित

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस संगठन का सृजन अभियान तेज़: गांव- गांव पहुंची रणनीति, पंचायत चुनाव पर नजर !

कृषि विभाग की ‘कागजी खेती’: मोटे अनाज की ‘हवा-हवाई’ पैदावार, ज़मीन पर ‘गायब’ है सच्चाई

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : चाचा ने जमीन पर पटककर आठ वर्षीय भतीजी को उतारा मौत के घाट …

City News Uttar Pradesh

आठ साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : मां की डांट से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

ब्रेकिंग न्यूज़