- विनोद मिश्रा
बांदा। निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये समाज वादी पार्टी को तगड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अतर्रा नगर पालिका के दो पूर्व चेयर मैन कल्लू जाटव एवं पुष्पा जाटव सपा से इस्तीफा दें कांग्रेस में शामिल हो गये। सपा पर दलितों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की अति उपेक्षा का आरोप लगाया। कल्लू जाटव और पुष्पा जाटव दोनों पति -पत्नी हैं।

अतर्रा पालिका के यह दोनों चेयर मैन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा से मिले। साकेत बिहारी नें जिलाध्यक्ष प्रद्यूम दुबे लालू से बातचीत की और इन दोनों के कांग्रेस में वापसी का रास्ता प्रशस्त हो गया। पूर्व पालिका चेयर मैन कल्लू जाटव सपत्नीक पूर्व अध्यक्ष पुष्पा जाटव के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय आये। यहां उनका अति उत्साह से जिलाध्यक्ष लालू एवं पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा फूल -मालाओं से स्वागत किया गया।

इस दौरान मीडिया से रूबरू कल्लू जाटव नें कहा की वह पुराने कांग्रेसी हैं। वह वर्ष 2000 में सपा से पालिका अध्यक्ष एवं उनकी पत्नी पुष्पा वर्ष 2012 में पालिका की चेयर मैन निर्वाचित हुई। इस बार भी वह सपा से टिकट अपनी पत्नी के लिये मांग रहे थे ,मेरी उपेक्षा कर दी गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
