27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बढ़ी बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बुरा हाल
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बढ़ी बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बुरा हाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में गर्मी का पारा 43 जहां पार हो गया हैं वहीं बिजली कटौती भी अपरम्पार हो गई है। कमोबेश सभी इलाकों में कटौती की कैंची चल रही है। रोस्टर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। पॉवर कॉर्पोरेशन की दैनिक प्रणाली रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में औसतन 16 घंटे आपूर्ति हो पा रही है,जबकि बामुश्किल दस घंटे बिजली मिल रही है।

भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बढ़ी बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बुरा हाल
Power cuts increased in the district as soon as the scorching heat started, worse condition in rural areas

पीक समय की मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर है। इसी का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्रों मेंअलग-अलग समय पर 10-12 घंटे तक की कटौती हो रही है। मई-जून डिमांड और ज्यादा बढ़ जायेगी। ग्रामीणों का कहना है कि 10-12 घंटे से ज्यादा बिजली उन्हें ऊपर नहीं मिल पा रही है। स्थानीय स्तर पर कोई फॉल्ट आने पर मुसीबत और बढ़ जाती है। कस्बों से भी बीच-बीच में कटौती की शिकायतें आ रही हैं।

भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बढ़ी बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बुरा हाल
Power cuts increased in the district as soon as the scorching heat started, worse condition in rural areas

रात 8-12 बजे के बीच के पीक आवर्स में मांग ज्यादा बढ़ जाती है। जिला मुख्यालय में ही बमुश्किल 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है। दिन -रात बिजली का आना -जाना लगा रहता है।भीषण गर्मी और बिजली की कटौती के समिश्रण नें जनता में त्राहि माम की सी स्थिति उत्पन्न कर दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का ‘ऐतिहासिक’ बजट ‘विकास’ का विज़न

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान ‘फूलों की खेती’ से हो सकते हैं ‘धनवान’

चंदेलकालीन धरोहरों को मिलेगा ‘नया जीवन’: इतिहास की ‘बिखरी कड़ियां’ फिर होंगी ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh Desk

आजमगढ़ प्रकरण पर बुंदेलखंड में भी दिखा व्यापक असर : बंद रहे स्कूल

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ‘सपा’ में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा ‘मुस्लिम वोट बैंक’ का गणित !

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़