24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट का सुबह निरीक्षण किया। डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक अनुपस्थित मिले। डीएम यह सब देख विचलित और व्यथित हो नाराज हुई। सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी।

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब
Surprise inspection of DM Durga Shakti: missing from deputy collector to employee

डीएम को औचक निरीक्षण में सीआरए, शिकायत अनुभाग, नजारत, भूलेख, एलबीसी पटल एवं राजस्व अभिलेखागार का पहुंची। इस दौरान दो कर्मचारी इन्द्रजीत एवं मिथलेश कुमारी अनुपस्थित थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशोर भी नहीं था। कमरे में ताला बन्द पाया गया।

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब
Surprise inspection of DM Durga Shakti: missing from deputy collector to employee

डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिये कि सभी अधिकारी, कर्मचारी समय पर अपने पटलों पर उपस्थित रहें। कड़ी चेतावनी दी। डीएम नें नगर मजिस्ट्रेट,अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं डिप्टी कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अपने कक्ष में उपस्थित नही मिले।

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब
Surprise inspection of DM Durga Shakti: missing from deputy collector to employee

उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालय पहुंच जनसुनवाई करें। करते हुए जन समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित रखने को कहा। निरीक्षण केे क्रम में डीएम नगरपालिका पहुंची। शौचालय में गन्दगी थी। उसमें पानी की व्यवस्था नहीं मिली।

अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका को तत्काल शौचालय की साफ-सफाई तथा दो दिन के अन्दर शौचालय में पानी की व्यवस्था के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें इन्द्र धनुष अभियान की खींची प्रत्यंचा: तीन चरणों में चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh

सड़क पर बहा खून: चलती ‘बाइक’ नहीं, चलता ‘कातिल’ निकला

City News Uttar Pradesh

खनन से ‘धन कुबेर’ बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला युद्धगति को दिया अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

दहेज की मांग को लेकर गर्भवती पत्नी को किया बेघर : एफआईआर दर्ज

बांदा का “भविष्य” तय करेगी नई महायोजना: शहरी विकास के लिए का “खाका” तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़