City News Uttar Pradesh
अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के 'हक़' पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच
उत्तर प्रदेश

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के ‘हक़’ पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अमृत मिशन योजना’, जिसका उद्देश्य ‘हर घर तक स्वच्छ पेयजल’ पहुंचाना है, बांदा जिले में ‘मजदूरों के शोषण का प्रतीक’ बनती नजर आ रही है। अतर्रा नगर’ पेयजल योजना’ के तहत बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य में लगे 43 मजदूरों ने दो माह की मजदूरी न मिलने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही और कथित धोखाधड़ी ने उन्हें भुखमरी के कगार पर ला खड़ा किया है।

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के 'हक़' पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

शिकायत पत्र के मुताबिक, ओवरहेड टैंक निर्माण का कार्य पेटी लेबर ठेकेदार अनिल राजपूत निवासी ग्राम त्रिवेनी, थाना मटौंध के माध्यम से कराया जा रहा था। इस कार्य में कुल 43 मजदूर, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि ठेकेदार ने दिसंबर और जनवरी माह की कुल 6,31,675 रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया।

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के 'हक़' पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

मजदूरों ने बताया कि जब वे अपनी मजदूरी के लिए मुख्य निर्माण फर्म के कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें यह जानकर झटका लगा कि अनिल राजपूत दिसंबर माह में लेबर भुगतान के नाम पर फर्म से करीब 10 लाख रुपये पहले ही ले चुका है। फर्म के पास इस भुगतान से संबंधित दस्तावेज और ठेकेदार के हस्ताक्षर भी मौजूद बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद मजदूरों तक एक रुपया भी नहीं पहुंचा। मजदूरों का कहना है कि जब उन्होंने ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसके दोनों मोबाइल फोन बंद मिले।

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के 'हक़' पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

इसके बाद मजबूरी में मजदूर उसके पैतृक गांव त्रिवेनी पहुंचे, जहां आरोप है कि ठेकेदार के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और भगा दिया। इस घटना से मजदूरों में गहरा आक्रोश है। मजदूरों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में मांग की है कि ठेकेदार से उनकी बकाया मजदूरी तत्काल दिलाई जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। जिलाधिकारी जे. रीभा ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

सपा नें बांदा पालिका से गीता साहू का टिकट बदला ? रुचि त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

चुनावी फगुनाहट में बुन्देलियों नें जमकर बरसायें भगवा वोट : सिर्फ तीन नहीं पाये बटोर !

जहरीले सांप ने छीन ली जिंदगी: डसने से किसान की तड़पकर मौत

Banda : आयुक्त ने की कार्रवाई, अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेचने पर दुकान सीज…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़