24.3 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध संबंधों का 'खौफनाक' खेल: पत्नी व प्रेमी ने 'मेठ' को पीटा, बेटी को 'उठाने' की धमकी
उत्तर प्रदेश

अवैध संबंधों का ‘खौफनाक’ खेल: पत्नी व प्रेमी ने मेठ को पीटा, बेटी को उठाने की धमकी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ठेकेदारी के कार्य में मेठ का काम करने वाले ‘व्यक्ति की जिंदगी’ इन दिनों ‘खौफ और डर के साये’ में गुजर रही है। आरोप है कि उसकी ‘पत्नी के अवैध संबंध न केवल दांपत्य जीवन को तबाह’ कर चुके हैं, बल्कि अब ‘उसकी और उसकी नाबालिग बेटी की जान’ पर भी बन आए हैं। पत्नी और उसके प्रेमी पर मारपीट, जान से मारने और बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

अवैध संबंधों का 'खौफनाक' खेल: पत्नी व प्रेमी ने 'मेठ' को पीटा, बेटी को 'उठाने' की धमकी

यह सनसनीखेज मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है, जहां रहने वाला पीड़ित मेठ काम के सिलसिले में अधिकतर समय बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसकी पत्नी के कथित तौर पर छोटा श्रीवास निवासी ग्राम चहितारा से अवैध संबंध हो गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बाहर रहने के दौरान छोटा श्रीवास का उसके घर आना-जाना लगातार बना रहता था। इस बात को लेकर उसकी 14 वर्षीय बेटी और मोहल्ले के लोगों ने भी कई बार शिकायत की, लेकिन पत्नी ने हर बार इनकार किया। हालात संदिग्ध होने पर मेठ ने पत्नी पर नजर रखना शुरू किया। करीब एक माह पहले उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी छोटा ने उसे खुलेआम धमकाते हुए कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि उसकी पत्नी उसी का साथ दे रही है।

दो थाने बनेंगे 'मालदार व दमदार': चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूत

पीड़ित का आरोप है कि प्रेमी ने उसे डराते हुए कहा “अगर तुमने मुझे घर आने-जाने से रोका,तो तुम्हारी बेटी का जीवन बर्बाद कर दूंगा।” यहीं नहीं, उसने एक लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि रकम न देने पर वह बेटी को उठा ले जाएगा।  लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत होकर मेठ ने आरोपित प्रेमी को दो बार में 60 हजार रुपये नकद दे दिए। पीड़ित का कहना है कि इस बार उसकी पत्नी ने भी प्रेमी का साथ देते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर : सरकारी मंशा ढेर !

अस्पताल परिसर में गुटखा खाने वाले पर हुई कार्रवाई, 6 लोगों से वसूला गया जुर्माना

विधायक प्रकाश बोले: आत्मनिर्भर भारत के लिए हर घर से उठेगी स्वदेशी की मशाल

City News Uttar Pradesh

वाह डीएम वाह: बांदा में गोबर से बनेगा पेंट, गौशालायें होंगी आर्थिक सशक्त

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव: ताज नगरी में सपा और कांग्रेस की दिखेगी ताकत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़