
- शरद मिश्रा
बांदा। जब सुशासन की बात आती है तो विधायक प्रकाश द्विवेदी “नजीर पेश” कर देते हैं। उनकी एक पहल ने बांदा को यूपी के 75 जिलों में “नंबर-1 की कुर्सी “पर ला खड़ा किया है। प्रकाश के ‘डिजिटल रोड विजन’ के तहत अब जिले की एक-एक सड़क की कुंडली ‘विश्वकर्मा पोर्टल’ पर होगी। इसके साथ ही बांदा उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन जाएगा जहां सारी सड़कें एक क्लिक पर दिखेंगी।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अफसरों के साथ बैठक कर साफ कर दिया सड़कें सिर्फ बजट खर्च करने के लिए नहीं, जनता की सुविधा के लिए हैं। उनकी योजना है कि पीडब्लूडी, नगर पालिका, पंचायत, सिंचाई, मंडी सभी विभागों की सड़कों का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस बने। कब बनी, कितना खर्च हुआ, कब मरम्मत हुई, अगली मरम्मत कब होगी ? सबका लाइव रिकॉर्ड पोर्टल पर चढ़ेगा। रियल टाइम मॉनिटरिंग से अफसरों की जवाबदेही तय होगी।
विधायक प्रकाश नें बताया की ‘यह सड़क तेरी, वह मेरी’ का विवाद खत्म हो एक ही डैशबोर्ड पर पूरी तस्वीर उपलब्ध रहेगी। आंकड़ों के आधार पर तय होगा कि नई सड़क कहां चाहिए, मरम्मत कहां जरूरी। एक ही सड़क पर दो विभाग का पैसा लगना बंद होगा। सुरक्षित, गड्ढामुक्त सफर का रास्ता साफ होगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिलाधिकारी के जरिए सभी विभागों को अल्टीमेटम दे दिया है की, हर सड़क का भौतिक सत्यापन होगा, फिर डाटा अपलोड होगा।
विधायक प्रकाश का कहना है ‘पोर्टल पर सिर्फ वह सड़क चढ़ेगी जो जमीन पर है। फाइलों में दौड़ने वाली सड़कें अब नहीं चलेंगी।’ अभी तक विभाग अपनी-अपनी सड़क का रजिस्टर लेकर घूमते थे। प्रकाश की पहल ने ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू कर दिया है। अफसरों में चर्चा है कि जल्द ही शासन इसे ‘प्रकाश मॉडल’ के नाम से पूरे प्रदेश में लागू कर सकता है। ‘तकनीक से पारदर्शिता, पारदर्शिता से विकास’ प्रकाश दिवेदी के इस फॉर्मूले ने बांदा को यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट’ बना दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
