23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : दरिंदगी की दास्तां से कांपा दिल, छह साल की मासूम से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश

बांदा : दरिंदगी की दास्तां से कांपा दिल, छह साल की मासूम से दुष्कर्म …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में दुष्कर्म की ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनने वालों के दिल कांप जाएं। किराना की दुकान आई मासूम को एक दुकानदार किशोर ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना की जानकारी के बाद इलाकाई लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। लोग पुलिस से आरोपित को कड़ी सजा देने की बात कह रहे हैं, फिलहाल घटना का संज्ञान लेकर छानबीन के लिए पुलिस अफसर भी पहुंच रहे हैं। घटना के बाद आरोपित ने रो रही बच्ची को चुप रहने की हिदायत देकर छोड़ा। पिता ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।


घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वहां की छह वर्षीय बच्ची के माता-पिता गुरुवार शाम मजदूरी करने गए थे। घर में बच्ची व उसके बीमार दादा थे। इससे बच्ची पड़ोस की दुकान बिस्कुट व टाफी लेने चली गई। जहां दुकान में बैठे 13 वर्षीय किशोर ने बच्ची को पहले फुसला कर अंदर बुला लिया। बाद में दरवाजे बंद कर उसे बंधक बनाया लिया।

आरोपित किशोर ने बच्ची के साथ मुंह काला किया। बच्ची वहां से रोते हुए किसी तरह अपने घर पहुंची। बाद में रात को जब माता-पिता घर आए तो बच्ची ने उन्हेंं घटना के बारे में जानकारी दी। इससे पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपित किशोर के विरुद्ध तहरीर दी है, जिसमें पुलिस ने आरोपित को घर में दबिश देकर पकड़ा है।

एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपित बाल व्यभिचारी के विरुद्ध पाक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर कालिंजर थाने की पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है, जिसमें आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि थाने के कंप्यूटर में तकनीकी गड़बड़ी हो गई है। इससे कालिंजर थाने की जगह मुकदमा नरैनी कोतवाली में दर्ज कराया गया है। हालांकि विवेचना व अन्य कार्य कालिंजर थाने से ही किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका की डिजिटल क्रांति शुरू:टैक्स वसूली में अब टेक्नोलॉजी का होगा बोलबाला

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को बताया विश्व विजयी

City News Uttar Pradesh

बजरंग दल की चिंतन बैठक : पढ़ाया गया मार्गदर्शन का पाठ …

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का का सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और हाईवे के नजदीक की शराब दुकानें हो बंद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़