- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। जेल वाहन से डकैतों के मददगार बंदियों के भागने के मामले में पांच पुलिस कर्मियों को एक-एक साल कैद की सजा सुनाई गई है। 18 साल पहले बंदियों को बांदा जेल से पेशी पर लाने के दौरान घटना हुई थी और पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय सुनाया।

अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम नारायण सरोज ने कोतवाली कर्वी में मुकदमा दर्ज कराया था कि 14 अक्टूबर 2003 को वह कांस्टेबल जगदीश सिंह, राजकुमार पांडेय के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी कस्बा कर्वी में लगे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस वाहन बांदा की तरफ से आकर रुका। हेड कांस्टेबल रामकुमार, टीकाराम उदय नारायण व सुरेश कुमार पुलिस लाइन चित्रकूट व कांस्टेबल चालक राजेंद्र प्रसाद पुलिस लाइन बांदा ने बताया कि जनपद कारागार बांदा से 16 बंदी न्यायालय चित्रकूट में पेशी के लिए ला रहे थे। रास्ते में सुबह करब सवा 11 बजे रसिन मोड पर गाड़ी में बैठे डकैतों के मददगार लखना उर्फ रामलखन पटेल समेत तीन बंदी भाग गए थे।

इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। 18 साल बाद मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। इसमें हेड कांस्टेबल रामकुमार पुत्र उमराव, हेड कांस्टेबल टीकाराम पुत्र स्व. भूरेलाल, कांस्टेबल उदयनरायन पुत्र रघुवर सिंह, कांस्टेबल सुरेश कुमार पुत्र रामऔतार व कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद पुत्र महादेव को बंदियों के भागने में दोषी पाया। सभी को एक-एक साल कैद की सजा सुनाई है। भले ही मामले में 18 साल बाद फैसला आया हो लेकिन पुलिस कर्मियों को सजा के बाद महकमे में खलबली है। पुलिस महकमे में सजा को लेकर चर्चा बनी रही और तत्कालीन पुलिस कर्मियों की मौजूदा तैनाती की जानकारी भी की जाती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
