City News Uttar Pradesh
पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी

विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव के दौरान दल-बदल का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाजवादी नेता व पूर्व मंत्री के पुत्र ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष भाजपा ज्वाइन की।

पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी
Former minister’s son accepted BJP membership, was very close to Mulayam and Shivpal

– मुलायम व शिवपाल के बेहद करीबी थे पूर्व मंत्री

किसी समय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के बेहद करीबी बांदा सदर से चार बार विधायक व तीन बार मंत्री रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. जमुना प्रसाद बोस के पुत्र दिनेश बोस शनिवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। श्री बोस ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ समाजवादी चिंतक रहे जमुना प्रसाद बोस के कद का अंदाजा इसी बता से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव बांदा दौरे पर उनसे मिलने घर जाते थे। हालांकि पिछले कुछ साल से यह सिलसिला टूट गया था। वहीं समाजवादी पार्टी में हुए कई बदलावों के बाद पूर्व मंत्री का परिवार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा था। ऐसे में उनके पुत्र ने भाजपा का दामन थामने का फैसला किया। पूर्व मंत्री के पुत्र ने बीजेपी में शामिल होकर सदर सीट के समीकरणों को बिगाड़ दिया। बीजेपी ने सदस्यता दिलाकर सपा से मुकाबले में नई धार दे दी है।

पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी
Former minister’s son accepted BJP membership, was very close to Mulayam and Shivpal

गौरतलब है कि 7 सितंबर 2020 को पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का 95 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन हो गया था। उन्हें बुंदेलखंड का ‘गांधी’ भी कहा जाता था। वह ईमानदारी की मिसाल थे। 1974 में सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार विधायक बने। 1978 रामनरेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 1985 में बांदा से विधायक रहे। 1989 में मुलायम सिंह सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। आपातकाल के दौरान जेल भेजे जाने से उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा भी हासिल था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की रणनीति : बांदा चार लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से लहर- लहर फहरे

City News Uttar Pradesh

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

दरगाह पर डाका: ‘फर्जी कागजों’ से ‘वक्फ संपत्ति’ हड़पने की साजिश, दस पर ‘मुकदमा’ दर्ज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा डीएम के साथ मंदिरों की सफाई: पंचायत अध्यक्ष सुनील नें भी झाड़ू चलाई

City News Uttar Pradesh

News – यूपी में विस चुनाव को लेकर मिशन मोदी बेहद गंभीर,तीन सो का लक्ष्य : रामगोपाल काका

City News Uttar Pradesh

योग दिवस पर विधायक प्रकाश बोले : मानवता के लिये है यह योग दिवस !

ब्रेकिंग न्यूज़