- विनोद मिश्रा
बांदा। निकाह के पांच दिन पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने घरवालों को पोस्टमार्टम करवाए जाने की सलाह दी, लेनिक परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव निवासी अरमान खान (27) पुत्र स्व. अब्दुल अजीज शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया, जब देर तक सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजे की कुण्डी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे। देखा तो अरमान अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जीवित होने की आशंका पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, वहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव देखते ही परिजनों में मातम छा गया।
– आगामी 17 फरवरी को युवक का होना था निकाह
मृतक के घरवालों का कहना है कि अरमान अपने पिता की इकलौती संतान था। उसकी 17 फरवरी को शादी (निकाह) होनी थी। 10 फरवरी को लड़की वाले बरीछा भी कर गए थे। परिजन शादी की तैयारियां कर रहे थे, इधर रिश्तेदारों का भी आना-जाना शुरू हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
