28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड को मिलेगा नया रेल कॉरिडोर: सिंगल से डबल ट्रैक पर दौड़ेगा विकास,75% कार्य पूरा
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड को मिलेगा नया रेल कॉरिडोर: सिंगल से डबल ट्रैक पर दौड़ेगा विकास, 75% कार्य पूरा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की रेल यात्रा अब और तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक होने जा रही है। मानिकपुर जंक्शन से वाया बांदा, खैरार होकर हमीरपुर, घाटमपुर होते हुए भीमसेन तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होते ही बुंदेलखंड को मुंबई के लिए एक वैकल्पिक तेज़ रेलमार्ग मिलेगा, साथ ही दर्जनों नई ट्रेनें शुरू होने का रास्ता साफ होगा।

बुंदेलखंड को मिलेगा नया रेल कॉरिडोर: सिंगल से डबल ट्रैक पर दौड़ेगा विकास,75% कार्य पूरा

अभी तक इस रूट पर सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को क्रॉस कराने के लिए स्टेशनों पर लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। लेकिन दोहरीकरण कार्य पूरा होते ही बांदा से कानपुर सेंट्रल तक की दूरी 3.5 घंटे से घटकर 2 से 2.5 घंटे में तय की जा सकेगी। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोहरीकरण कार्य में कई स्टेशनों पर क्रॉसिंग हटाकर भूमिगत पास बनाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी और ट्रेनों की स्पीड व संख्या दोनों बढ़ेंगी।

रेलवे में बीस रुपये में बदल सकेंगे यात्रा तिथि, रद्द नहीं करानी पड़ेगी टिकट

बांदा-भीमसेन रेलवे ट्रैक दोहरीकरण से कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट जिलों के लोग लाभान्वित होंगे। अभी कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक पर स्थित भीमसेन जंक्शन से कठारा, सीढ़ी इटारा, पतारा, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, इंगोहटा, खैरार जंक्शन होकर बांदा व चित्रकूट तक स्थानीय पैसेंजर, इंटरसिटी ट्रेनें मिल रही हैं। इसके साथ जबलपुर, रायपुर व मुंबई के लिए भी ट्रेन चल रही हैं। वर्तमान में इस रूट पर चित्रकूट एक्सप्रेस, चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-खजुराहो एक्सप्रेस, गरीबरथ (लखनऊ-रायपुर), बेतवा एक्सप्रेस, सूबेदारगंज लोकमान्य तिलक स्पेशल जैसी ट्रेनें संचालित हैं। दोहरीकरण के बाद इनकी संख्या और आवृत्ति में इज़ाफा होगा।

बुंदेलखंड को मिलेगा नया रेल कॉरिडोर: सिंगल से डबल ट्रैक पर दौड़ेगा विकास,75% कार्य पूरा

इस पूरी परियोजना पर कुल 441 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। 2017 में परियोजना को पहली किस्त में 45.83 करोड़ रुपये मिले थे, जिसके बाद कार्य की शुरुआत हुई। अब तक करीब 100 किमी ट्रैक पर दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ 28 किमी हिस्से पर कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दोहरीकरण के बाद इस रूट को मालगाड़ियों के संचालन के लिए भी अधिक उपयुक्त बनाया जाएगा, जिससे औद्योगिक क्षेत्र और व्यापार को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा कारागार में माफिया मुख्तार अंसारी के मददगार जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा सस्पेंड

City News Uttar Pradesh

आजादी का अमृत महोत्सव : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने मुख्यमंत्री स्वास्थय मेला का किया उद्घाटन, कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

बांदा पालिका बोर्ड बैठक : नगर के विकास एवं आय को गति देने के प्रस्ताव हुये पास

City News Uttar Pradesh

घर में हो रही थी गांजे की खेती: फिर पहुंची “पुलिस” और हो गया “खेल”

City News Uttar Pradesh

विज्ञान व वैज्ञानिकता पर आधारित हो कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रयास: कुलपति

बड़ी कार्यवाही : आपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले तीन शस्त्र धारकों के लाइसेंस पुलिस ने किये निरस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़