
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर हाईवे पर करहिया मोड़ के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित डीसीएम (मालवाहक वाहन) ने साइकिल सवार दो युवकों को सामने से रौंद डाला। इस भीषण टक्कर में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान मनु सिंह उर्फ समर सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी करहिया तथा नंदकिशोर पुत्र लल्लू कौटार्य के रूप में हुई है। दोनों युवक साइकिल से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार डीसीएम ने उन्हें कुचल दिया।

घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम करने की कोशिश की। वहीं कुछ ग्रामीणों ने भाग रहे डीसीएम वाहन का पीछा कर ड्राइवर को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सहित चालक को हिरासत में ले लिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों व गांव तक पहुँची, पूरे करहिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया। मांओं की चीखें, पिता का सिर पीटना और पूरे गांव का ग़मगीन माहौल, हादसे की विभीषिका को बयान कर रहा था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
