25.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बुलडोजर की गर्जना से बांदा में दहले माफ़िया : दो गैंगस्टरो के अवैध मकान के हिस्से किये धराशायी
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर की गर्जना से बांदा में दहले माफ़िया : दो गैंगस्टरो के अवैध मकान के हिस्से किये धराशायी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी के बुलडोज़र अभियान को जिला प्रशासन ने गति देनी शुरू कर दी है। दो गैंगस्टर के घर ढहा दिए गये। आरोप है कि दोनों गैंगस्टरों पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही आरोपी फरार चल रहे हैं। दबंगई से दोनों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया था। जिला प्रशासन ने इनके घरों के लगभग 5 से 10 फुट निर्माण ढहा दिए।

बुलडोजर की गर्जना से बांदा में दहले माफ़िया : दो गैंगस्टरो के अवैध मकान के हिस्से किये धराशायी
Bulldozer roared in Banda Mafia: Parts of illegal houses of two gangsters destroyed

बुलडोज़र की गर्जना का मामला ​​​​नरैनी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले जियाउद्दीन और सलीम के ऊपर 12 से ज्यादा मुकदमे हैं। एसडीएम की अगुवाई में बुधवार को दोनों अपराधियों के घरों को ढहा दिया गया। इन अपराधियों पर बालू चोरी सहित कई संगीन मामले है। जिनमें यह फरार हैं।

बुलडोजर की गर्जना से बांदा में दहले माफ़िया : दो गैंगस्टरो के अवैध मकान के हिस्से किये धराशायी
Bulldozer roared in Banda Mafia: Parts of illegal houses of two gangsters destroyed

एडीएम रामेंद्र सिंह ने बताया की ये पुराने बालू माफिया हैं। गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा नरैनी थाने में दर्ज है। जांच में पाया गया सलीम निवासी व जियाउद्दीन निवासी लहुरेटा दोनों ने पीडब्लूडी की सड़क पर अतिक्रमण करके निर्माण किया था।

बुलडोजर की गर्जना से बांदा में दहले माफ़िया : दो गैंगस्टरो के अवैध मकान के हिस्से किये धराशायी
Bulldozer roared in Banda Mafia: Parts of illegal houses of two gangsters destroyed

दोनों के विरुद्ध पूर्व में बालू अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया था। बाद में दोनो के खिलाफ गैंगेस्टर भी दर्ज किया गया। बीते माह पीडब्लूडी ने दोनों को नोटिस भेजा था जिसमे सड़क क्षेत्र में किये गए निर्माण कार्य पर जवाब मांगा था। नोटिस का जवाब न देने पर बुलडोज़र ने अपना कमाल कर दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर : जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी और उनके भाई पर 1.47 करोड़ का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

लेक्चरार पत्नी ने पति को पीटा, भाई से टांग तुड़वाई: पति बोला- मैंने उसे पढ़ाया, नौकरी मिली तो नहीं देती तव्वजो

शराब बनी मौत का कारण : ममता का गला घोंट मां ने दुधमुंही बच्ची समेत की खुदकुशी, मासूम बेटी को दूध से चटाई सल्फास

City News Uttar Pradesh

Banda : रेलवे स्टेशन पर कोरोना का बसेरा, लेकिन बस स्टाप से थर्राया ! …

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सीबीआइ जांच की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?

ब्रेकिंग न्यूज़