26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी और उनके भाई पर 1.47 करोड़ का जुर्माना …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

हमीरपुर । निषाद पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उनके भाई पर नियम विरुद्ध ढंग से मौरंग डंप करने को लेकर 1.47 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा करने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई को प्रत्याशी ने सत्ता पक्ष के दबाव में द्वेष पूर्ण बताया है।


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे निषाद पार्टी समर्थित प्रत्याशी दुष्यंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। नामांकन के दूसरे दिन 27 जून को ही प्रशासन ने उनके और भाई बलवंत सिंह के नाम से छानी व निवादा गांव में स्वीकृत मौरंग डंप सीज कर दिए।

हालांकि, प्रशासन इसे रुटीन जांच के दौरान पाई गई कमियों को लेकर की गई कार्रवाई बता रहा है। हालांकि, लोग इसे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से जोड़ रहे हैं। डंप की जांच के बाद खनिज विभाग की रिपोर्ट में दुष्यंत सिंह के नाम से छानी गांव में 80 हजार घन मीटर के स्वीकृत मौरंग डंप में 1855 घन मीटर मौरंग बिना रायल्टी मिलने की बात कही गई है। उसके आधार पर उन पर 21 लाख 69 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह निवादा गांव में 80 हजार घन मीटर का मौरंग डंप उनके भाई बलवंत के नाम स्वीकृत है। उसमें 13464 घन मीटर मौरंग बिना रायल्टी मिलने की रिपोर्ट दी है। उसके आधार पर एक करोड़ 26 लाख 17 हजार छह सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, दुष्यंत का कहना है कि द्वेष भावना के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराने की मांग की है।


– अवैध खनन में दो मौरंग खदानों पर जुर्माना
बीती 27 जून को मौदहा एसडीएम ने क्षेत्र के टीकापुर गांव स्थित मौरंग खदान संख्या 19/3 व 19/13 में छापेमारी की थी। इसमें अवैध खनन होते मिला था। खनिज विभाग के अनुसार खदान संख्या 19/3 में बगल के खंड से 1910 घन मीटर अवैध मौरंग खनन किया गया। साथ ही अन्य नियमों का उल्लंघन हुआ। इस पर खदान संचालक पर 43,69,000 रुपये का जुर्माना लगाकर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी तरह खंड संख्या 19/13 में भी 1248 घन मीटर अवैध मौरंग खनन करने का आरोप है। संचालक पर 16,23,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


केके राय, जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह की जाने वाली जांच के तहत ही तय मानक से अधिक डंपिंग करने को लेकर कार्रवाई हुई है। इसमें किसी तरह के द्वेष की बात निराधार है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें दी खुशखबरी : एक अप्रैल से अब किसानों के लिये मुफ्त बिजली

फैसला : दोहरे हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2017 में की थी हत्या

City News Uttar Pradesh

पानी गिरते ही बांदा की बिजली व्यवस्था ढेर: राहत की बारिश बनी अंधेरे की सजा

City News Uttar Pradesh

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव

City News Uttar Pradesh

बेजुबानों पर जुल्म: क्रूरता से भरकर ट्रक में लाए जा रहे थे 19 भैंसे, तीन तस्कर गिरफ़्तार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ‘गणेश भवन’ में की पूजा: 103 साल पुरानी परंपरा के बनें साक्षी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़