( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )
चित्रकूट। “कलयुग में त्रेता युग की अनुभूति”होना आश्चर्य में डालेगी। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के चित्रकूट जिले मेंयही नजारा होगा। यहां देवांगना हवाई पट्टी के पास रामायण काल के पौधों से ‘राम वन’ योगी सरकार तैयार करने जा रही है। इसमें पहला पौधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जुलाई को रोपेंगे। हालांकि, अभी उनका प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन संभावित कार्यक्रम की तैयारी वन विभाग ने शुरू कर दी है। मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी पीपी सिंह ने बुधवार को तैयारियां देखीं।

चित्रकूट में भगवान राम ने साढ़े 11 वर्ष बिताए थे। यहां के पेड़-पौधों से उन्हें बेहद लगाव था। माता सीता के लिए वह फूलों से आभूषण तैयार करते थे। उनसे जुड़े स्थलों को देखने के लिए देश-दुनिया से लाखों सैलानी प्रतिवर्ष यहां आते हैं। अब उनको त्रेतायुग की अनुभूति कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार रामायण काल का “राम वन” तैयार करा रही है। यह देवांगना हवाई पट्टी के नजदीक 35 एकड़ भूमि में बनेगा। इसके अलावा कामदगिरि, लक्ष्मण पहाड़ी और रामशैया के पास भी पौधे रोपे जाएंगे।

देवांगना हवाई पट्टी के पास तैयार होने वाले राम वन में चंदन, अशोक, बरगद, आम, पलाश, चमेली, धामन, कुंद, रीठा समेत 88 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी पीपी सिंह ने देवांगना घाटी में राम वन के लिए चिह्नित भूमि का जायजा लिया। कहा कि चार जुलाई को प्रदेश में पौधारोपण का महा अभियान चलाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री चित्रकूट के रामवन से करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
