29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची गर्भवती, आशा बहू ने कराया गर्भपात, एक गिरफ्तार …

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। घर से सामान लेने गई दलित बच्ची के साथ महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब चार महीने पहले की इस घटना के बाद बच्ची गर्भवती हो गई थी। रविवार को एक आशा बहू ने उसका गर्भपात किया। पीडि़त के सोमवार को दिन थाना में पहुंचने पर मामला दर्ज करने के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।


महोबा की एसपी सुधा सिंह ने बताया कि गांव की आशा बहू गर्भपात किया है, इसी कारण आशा बहू को भी नामित अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में अभी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस केस के अन्य अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

एसपी ने बताया कि रविवार को एक मामला सामने आया है जिसमें 13-14 वर्ष की एक बच्ची ने आरोप लगाया है कि गांव के ही चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद बच्ची गर्भवती हो गई थी। इस मामले में अब चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस नाबालिग बच्ची ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उसने बताया कि आरोपितों ने आशा बहु के साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गर्भपात कराया था।


महोबा में दलित नाबालिग के साथ गांव के चार दंबगों ने कई महीने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पर एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को पकड़ भी लिया है। पीडि़ता के बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।


श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडि़ता ने बताया कि, वह घर से गांव की दुकान घरेलू सामान लेने जा रही रही थी। गांव के बीपी सिंह, शत्रुघन सिंह, रामबाबू सिंह व रग्घू ढीमर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। करीब आता देख चारों ने उसको अगवा कर लिया और नाले की के पास ले गए। फिर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घटना की सूचना पुलिस व परिवार के लोगों को देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।


किशोरी ने बताया कि दबंगों ने चार महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई थी। दबंगों को जब यह बात पता चली तो, उन्होंने वहां पर श्रीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भपात करा दिया। गर्भपात कराने में केंद्र की डॉक्टर व आशा बहु सुशीला ने आरोपियों की पूरी मद्द की। तीन महीने का गर्भ पेट में ठहरने के बाद जब किशोरी का गर्भपात कराया गया, तो उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। तबीयत बिगडऩे से परिवार के लोगों को इसकी भनक लगी। तक जाकर पूरा मामला सामने आया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नैनो से ‘नजरें’ चुराते किसान : बोरी वाली यूरिया पर ‘अडिग’ भरोसा, खाद संकट से मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी के बैरक में लगेगी टीवी, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने बांदा जेल अधीक्षक को दिया आदेश …

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र बन गये शराबी और जुआरियों के अड्डे: चिंगारी संगठन नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

भाजपा एवं सपा के लिए ‘निषाद’ बनेगा किंग मेकर: बिछ गई ‘चुनावी शतरंज’

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़