26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें : बांदा सहित182 गांवों की”बल्ले- बल्ले” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे बन रही सर्विस रोड से सात जनपदों में 182 गांवों बल्ले-बल्ले हो जायेगी। ग्रामीणों की भी यात्रा सुगम होगी। एक्सप्रेस.वे के किनारे 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ताखा में चार किलोमीटर तक सर्विस रोड की चौड़ाई सात मीटर होगी।इसके बाद 3.75 मीटर जायेगी। इस एक्सप्रेस-वे के किनारे पर सबसे ज्यादा 64 गांव जालौन के पड़ेंगे वहीं सबसे कम सात गांव इटावा के होंगे।

इटावा के कुदरैल गांव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर 133 से शुरू होने वाला 296 किलोमीटर लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा होते हुए चित्रकूट के भरतकूप पर जाकर मिलेगा। यह एक्सप्रेस-वे सात जनपदों में 182 गांव के किनारे या आसपास से होकर गुजर रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भी 182 गांवों की जमीन प्रभावित हुई है। अब उसका सीधा लाभ भी सबसे ज्यादा इन्हीं गांव को मिलेगा। जिसमें 138 गांव बुंदेलखंड में बांदा के 28, चित्रकूट के 9 हमीरपुर के 29 महोबा के 8 व 44 गांव औरैया एवं इटावा जनपद के हैं। सुगम यात्रा का लाभ मिले इसके लिए 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का भी निर्माण कराया जा रहा है। कुछ जगह पर इसकी चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर तक भी की जाएगी।

यह सर्विस रोड एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर चलेगी, लेकिन जितने किनारे पर एक छोर पर बनेगी उतनी दूरी में दूसरा छोर खाली रहेगा, कुछ किलोमीटर बाद यह सर्विस रोड दूसरा छोर पकड़ लेगी तब पहला छोर खाली रहेगा यानी कुछ किलोमीटर एक छोर पर होगी, कुछ किलोमीटर तक दूसरे छोर पर होगी। यहां पर डामरीकरण का कार्य तेजी से चलने लगा है। कार्यदाई कंपनियों ने साथ में ही सर्विस रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कुदरैल गांव से शुरू होने वाले इस एक्सप्रेस-वे के किनारे पर शुरू के चार किलोमीटर तक एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड ताखा तक बनेगी। उसके बाद इसकी चौड़ाई 3.75 मीटर हो जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं “किसान”

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति रोग नियंत्रण पर सख्त: अधिकारियों पर कसी लगाम

City News Uttar Pradesh

डिप्टी जेलर बनकर दी पिता को श्रद्धांजलि: इंटरव्यू के एक दिन पहले हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद

विधायक प्रकाश द्विवेदी के मिलन समारोह में “दल और दिल” हुये समाहित

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की ओर बढ़ रही ‘केन और यमुना’ का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

ब्रेकिंग न्यूज़