- विनोद मिश्रा
बांदा। सोते समय नाबालिग बुआ को रिश्ते का भतीजा पास खेत में घसीटकर ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपित को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है।

अतर्रा थाना के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार रात स्वजन के साथ घर के पीछे खेत में चारपाई पर सो रही थी। बिसंडा कस्बे के ग्राम पल्हरी निवासी रिश्ते का 22 वर्षीय भतीजा अपनी बुआ के घर आया था। देररात वह किशोरी को जो रिश्ते में बुआ लगती है, सोते से घसीटकर खेत में ले गया। शोर मचाने पर आरोपित ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने की हिदायत देते हुए दुष्कर्म किया।

बुधवार सुबह करीब तीन बजे जब घर के अंदर सो रहे चाचा की नींद खुली तो बाहर आने पर किशोरी उसे दिखाई नहीं दी। चाचा उसे खोजते हुए नजदीक के दूसरे खेत में गया तो आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आरोपित ललकारने से वहां से भाग खड़ा हुआ। चाचा व अन्य स्वजन ने मामले की सूचना यूपी 112 को दी। जिसमें पुलिस ने आरोपित युवक को उसकी सगी बुआ के घर से पकड़ा है। थाना निरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। घटना की जांच की जा रही है। उसके न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिसके आधार पर आरोपित के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
