City News Uttar Pradesh
खबर का असर: शराब, मेडिकल व वसूली ने डुबो दी एडीएम राजेश की नैया, शासन ने कसा शिकंजा !
उत्तर प्रदेश

खबर का असर: शराब, मेडिकल व वसूली ने डुबो दी एडीएम राजेश की नैया, शासन ने कसा शिकंजा !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश की खबरों और लगातार उठाए गए सवालों का असर आखिरकार सामने आ गया। सरकारी कुर्सी पर बैठकर कानून की नहीं, अपनी मनमानी चला रहे अफसर को आखिरकार सिस्टम ने बाहर का रास्ता दिखा ही दिया ! जिला प्रशासन की गरिमा पर सवाल खड़े करने वाले एडीएम राजेश कुमार पर न केवल शराब की बोतल हाथ में लेकर सार्वजनिक रूप से इंजॉय करने, बल्कि पत्नी के नाम पर मेडिकल व्यवसाय में प्रभाव के दुरुपयोग और बालू व्यवसाय से कथित वसूली जैसे संगीन आरोप लगे थे।

खबर का असर: शराब, मेडिकल व वसूली ने डुबो दी एडीएम राजेश की नैया, शासन  ने कसा शिकंजा !

इन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स, जनआक्रोश और अफसरशाही के दुरुपयोग के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के कम प्रभावी पद पर भेज दिया है। एडीएम राजेश कुमार पर की आरोप थे। जिनमे पत्नी के मेडिकल व्यवसाय को संरक्षण देने के लिए पद का दुरुपयोग, सरकारी कार्यक्रमों से इतर शराब की बोतल लिए सार्वजनिक उपस्थिति, जो वायरल वीडियो का हिस्सा बनी एंव बालू कारोबारियों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और सत्ता का दुरुपयोग। इन सभी मामलों को लेकर स्थानीय मीडिया और सोशल प्लेटफार्मों पर लगातार खबरें सामने आती रहीं। जनता ने भी प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठाए।

खबर का असर: शराब, मेडिकल व वसूली ने डुबो दी एडीएम राजेश की नैया, शासन  ने कसा शिकंजा !

राजेश कुमार को अब उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है, जो राज्य की चीनी मिलों की देखरेख करने वाली एक सीमित प्रभाव वाली संस्था है। प्रशासनिक हलकों में इसे “ठंडे बस्ते” में डाले जाने वाली पोस्टिंग के रूप में देखा जा रहा है। शासन ने तेज-तर्रार और अनुशासनप्रिय अधिकारी कुमार धर्मेन्द्र को बांदा का नया अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया है। बांदा जैसे संवेदनशील जिले में यह नियुक्ति कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक प्रभावशीलता को मजबूत करने के इरादे से की गई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी बीते 24 घंटे में 13685 नए केस, 72 मरीजों की कोरोना से मौत  …

यूपी चुनाव 2022 : पहले चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट की तस्वीर, बोले- विजय सुनिश्चित है

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला ठंड का प्रदेश में बना रहा रिकार्ड का सितम : “कोल्ड डे” ढा रहा “जुल्म” !

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़